मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों लायक या नालायक को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। इसी क्रम में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तीखा जवाबी हमला किया है। शिवराज ने कहा कि क्या ये बड़ी लायकी का काम था कि आपने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया?
पढ़ें मुख्य बातें-
शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में कहा- कौन लायक है, कौन नालायक है ये तो जनता तय करती है। कमलनाथ खुद सोचें की लायक कौन है, जो गरीबों का सम्मान करे, किसान कल्याण की योजना बनाए, प्रदेश का विकास करे। उन्हें जवाब देना चाहिए उनकी सरकार ने क्या किया, ये बड़ी लायकी का काम था कि वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया।
किसानों की कर्जमाफी के वादे से पलटने के मामले पर हमला बोलते हुए सीएम शिवराज ने कहा,”कमलनाथ जी, आप ने चंबल से पानी लाने की योजना ठंडे बस्ते में क्यों डाली, 10 दिन में 2 लाख तक का कर्जा माफ क्यों नहीं किया, किसान सम्मान निधि का पैसा आपने क्यों अटकाया, बाढ़ के हालातों में किसानों के बीच क्यों नहीं पहुंचे, संबल योजना क्यों बंद की?”
सीएम शिवराज ने खुद को नालायक कहने वालों से तीखे सवाल पूछते हुए कहा,”गरीबों की सहायता की योजनाएं बंद करके आपने गरीबों के साथ धोखा नहीं किया। आपकी लायकी की कितनी बातें हैं, जवाब के रूप में कहूं तो मुझे नालायक कहने वाले पहले इन प्रश्नों का उत्तर दें।”
