राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) द्वारा आज सुबह जब पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और केरल के एर्नाकुलम से नौ अलकायदा आतंकियों की गिरफ्तारी की खबर आई तो पूरे देश मे आतंकियों के नापाक मंसूबों को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कोई इसे सुरक्षा तंत्र की बड़ी सफलता मान रहा था तो कोई इसे राज्य सरकार की विफलता, वहीं कोई इन आतंकियों के नापाक मंसूबों के बारे में जानने को उत्सुक था।
अब इन अलकायदा आतंकियों की गिरफ्तारी पर बीजेपी के नेता राहुल सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल ने अपने बयान में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि,”पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में NIA द्वारा कुछ उग्रवादियों को पकड़ा जाना चिंता का विषय है। पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से सीमावर्ती इलाके में आतंकवादी गतिविधियां बहुत बढ़ गई हैं। कारण यह है कि ममता बनर्जी सरकार इन आतंकवादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।”
