हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज केजरीवाल, बादलों समेत उन तमाम विपक्षी दलों पर हमला बोला है जो हाल ही में संसद द्वारा पास किये गए कृषि सुधार बिल का विरोध कर रहे हैं। अनिल विज ने इनपर मौकापरस्त राजनीति और देश मे आग लगाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। विज का यह बयान केजरीवाल केस ट्वीट के बाद आया है जिसमे उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने तीनों अध्यादेशों के तहत किसानों को बड़ी कंपनियों के हाथों शोषण के लिए छोड़ दिया है।
केंद्र के तीनों विधेयक किसानों को बड़ी कंपनियों के हाथों शोषण के लिए छोड़ देंगे
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 18, 2020
मेरी सभी ग़ैर भाजपा पार्टियों से बिनती है कि राज्यसभा में एकजुट होकर इन विधेयकों का विरोध करें, सुनिश्चित करें कि आपके सभी MP मौजूद हों और वॉकआउट का ड्रामा ना करें। पूरे देश के किसान आपको देख रहे हैं
इसी ट्वीट पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा,”केजरीवाल का काम है देश में आग लगाना। केजरीवाल विधेयक की धारा पढ़कर बताएं कि कौन सी धारा में इसको मल्टीनेशनल कंपनियों के हाथों बेचने का प्रावधान है। केजरीवाल एंड पार्टी या अर्बन नक्सल या कांग्रेस, ये देश में कोई अच्छा काम होता है, तो उसमें रुकावट डालते हैं।”
केजरीवाल का काम है देश में आग लगाना। केजरीवाल विधेयक की धारा पढ़कर बताएं कि कौन सी धारा में इसको मल्टीनेशनल कंपनियों के हाथों बेचने का प्रावधान है। केजरीवाल एंड पार्टी या अर्बन नक्सल या कांग्रेस, ये देश में कोई अच्छा काम होता है, तो उसमें रुकावट डालते हैं : अनिल विज #farmersbill pic.twitter.com/hqqoTEUr4x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2020
अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल के विरोध के बाबत बोलते हुए अनिल विज ने कहा,”बादलों की अपनी राजनीति है। मैं एक प्रश्न पूछना चाहता हूं कि जिस दिन ये ऑर्डिनेंस जारी हुआ उस दिन उन्होंने त्यागपत्र क्यों नहीं दिया। जब लोकसभा में बिल पेश हुआ तब क्यों, बिल में तो कोई बदलाव नहीं हुआ। यह समयबद्ध राजनीति है जो वो कर रहे हैं।”
