हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले- राहुल गांधी की हरियाणा में नो एंट्री

पंजाब में आज से तीन दिन के खेती बचाओ यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह यात्रा मोगा से शुरू हो चुकी है। आज पहले दिन इसमें शामिल होने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी पहुंचे।

यूपी प्लेन क्रैश- हरियाणा के निवासी थे ट्रेनी पायलट, 21 साल की उम्र में 125 घंटे विमान उड़ाने का था अनुभव

उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में सरायमीर थाना क्षेत्र के कोलपुर कुसहां और मंजिरपट्टी के बीच आज सुबह खराब मौसम की वजह से एक चार सीटर विमान हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा सुबह तकरीबन 11 बजे के आसपास हुआ। इस हादसे में प्लेन के पायलट कोणार्क शरण की मौत हो गई। उनकी उम्र महज 21 साल थी और वह अमेठी स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी में पायलट प्रशिक्षण ले रहे थे।

बादलों सहित अरविंद केजरीवाल पर बरसे अनिल विज बोले- केजरीवाल का काम है देश मे आग लगाना, पढ़ें

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज केजरीवाल, बादलों समेत उन तमाम विपक्षी दलों पर हमला बोला है जो हाल ही में संसद द्वारा पास किये गए कृषि सुधार बिल का विरोध कर रहे हैं। अनिल विज ने इनपर मौकापरस्त राजनीति और देश मे आग लगाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। विज का यह बयान केजरीवाल केस ट्वीट के बाद आया है जिसमे उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने तीनों अध्यादेशों के तहत किसानों को बड़ी कंपनियों के हाथों शोषण के लिए छोड़ दिया है।