दिल्ली में परिवहन विभाग की सारी सुविधाएं मिलेंगी ऑनलाइन

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए स्किल टेस्ट और वाहन फिटनेस से सम्बंधित सेवाओं के अलावा बाकी सभी सेवाओं को फेसलेस सिस्टम में दायरे में लाने की शुरुआत की है जिसके तहत 11 अगस्त यानी आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन विभाग के इस नए सिस्टम को लॉन्च किया। इसके तहत घर बैठे परिवहन विभाग की लगभग 33 सेवाएं मिलेंगी जिनमें ड्राइविंग लाइसेंस भी शामिल है।

केजरीवाल ने बताया दिल्ली में क्यों नही खोल पा रहे नए कॉलेज, हाई कटऑफ पर भी दिया जवाब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले किसी भी कॉलेज में एडमिशन मिलना आज के समय मे एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसके पीछे हाई कटऑफ पर बनने वाली मेरिट लिस्ट और कॉलेजों की सीमित संख्या है।

बादलों सहित अरविंद केजरीवाल पर बरसे अनिल विज बोले- केजरीवाल का काम है देश मे आग लगाना, पढ़ें

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज केजरीवाल, बादलों समेत उन तमाम विपक्षी दलों पर हमला बोला है जो हाल ही में संसद द्वारा पास किये गए कृषि सुधार बिल का विरोध कर रहे हैं। अनिल विज ने इनपर मौकापरस्त राजनीति और देश मे आग लगाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। विज का यह बयान केजरीवाल केस ट्वीट के बाद आया है जिसमे उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने तीनों अध्यादेशों के तहत किसानों को बड़ी कंपनियों के हाथों शोषण के लिए छोड़ दिया है।

राजनीति के आधुनिक चाणक्य द्वारा कराए जा रहे सर्वे की मानें तो फिर पीएम बनेंगे मोदी, पढ़ें

भारत की राजनीति में यह साल काफी गहमागहमी भरा है। कांग्रेस जहां राहुल और क्षेत्रीय दलों के गठबंधन भरोसे 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी वैतरणी पार लगाने की तैयारी में लगी है वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे भरोसे एनडीए भी जीत का ख्वाब देखती और सपने बुनती नजर आ रही है।