तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन को हाथरस जाने से रोका गया, धक्कामुक्की के बाद धरने पर बैठे

हाथरस में एक बलात्कार पीड़िता की मौत और उसके बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई उत्तरप्रदेश की योगी सरकार के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। आम लोग जहां सोशल मीडिया से सड़क तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और न्याय की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं वहीं राजनीतिक दल भी पीछे नही हैं। कल जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस जाने के लिए निकले और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया वहीं आज भी लगातार सुबह से विपक्षी दल के नेता हाथरस जाने की जिद्द पर अड़े हैं।

गांधी जयंती पर राहुल की हुँकार, बोले-दुनिया मे किसी से नही डरूंगा…

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने गांधी जयंती के अवसर पर ट्वीट करते हुए गांधी जयंती की शुभकामनाये दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में हुँकार भरते हुए लिखा- ‘मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा… मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं.’ गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

राहुल के हाथरस जाने की जिद्द पर बोले यूपी के मंत्री, यह सब फ़ोटो सेशन, पढ़ें

अब इस पूरे मामले पर यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है।मंत्री ने कहा, “राहुल गांधी का एक ट्रैक रिकॉर्ड है कि जब वो भी विदेश से वापिस लौटते हैं वो फोटो ऑप करवाने में लग जाते हैं। जो आज एक्सप्रेस-वे पर चल रहा है वो भी फोटो ऑप ही है। उनकी और प्रियंका गांधी जी की तरफ से न ही कोई सहानुभूति न ही कोई संवेदनशीलता दिख रही है।”

हाथरस जाने को निकले राहुल गांधी हुए गिरफ्तार, कहा- पुलिस ने मारी लाठी

हाथरस में एक लड़की से बलात्कर और उसकी निर्ममता से हुई हत्या और हत्या के बाद पुलिसिया कार्रवाई से उपजा गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज पीड़ित के परिवार से मिलने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हाथरस के लिए निकले। हालांकि यूपी पुलिस ने उनका काफिला रोक दिया और अब मिल रही जानकारी के अनुसार राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यूपी-हाथरस के बाद अब बलरामपुर में हैवानियत, रेप कर कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत

उत्तरप्रदेश के हाथरस में बलात्कार पीड़िता के मौत और उसके बाद हुए विवाद का मामला ठंडा भी नही पड़ा था कि यूपी के ही बलरामपुर से एक और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

हाथरस गैंगरेप केस: यह 5 वीडियो इस केस में पुलिस की संवेदनहीनता को दर्शाते है, आप भी देखिये

पुलिस चाहे लाख बयान देती रहे की उसने हाथरस मामले पर पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया है मगर हम जो आपको वीडियो दिखाने जा रहे है उसे देखकर आपको यकीन आ जाएग की इस मामले को लेकर पुलिस कितनी संवेदनहीनता के साथ काम कर रही है.

हाथरस की ‘निर्भया’ की चिता की आग सुलगती रही और पुलिस दांत दिखाकर खिलखिलाती रही

हाथरस की घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है. इस हैवानियत के लिए शब्द भी कम है. मगर उत्तर प्रदेश की पुलिस इस मामले को लेकर शुरू से ही असंवेदनशील बनी हुई है. यूपी पुलिस ने बिना परिवार की अनुमति के पीड़िता की लाश का अंतिम संस्कार कर दिया.

हाथरस- बिना परिवार की अनुमति और मौजूदगी के पुलिस ने कर दिया पीड़िता का अंतिम संस्कार, आक्रोश

देश को हिला कर रख देने वाले हाथरस रेप केस मामले में पुलिस और जिला प्रशासन की कार्रवाई पहले से सवालों के घेरे में थी। वहीं अब पुलिस ने दोबारा ऐसा कुछ किया जिससे सवाल उठने लाजमी हैं? पुलिस ने कल पीड़िता का अंतिम संस्कार देर रात बिना परिजनों की मौजूदगी के कर दिया। पुलिस और प्रशासन के इस रवैये से पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों में काफी गुस्सा भरा हुआ है।

हाथरस गैंगरेप पीड़िता ने सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम, प्रियंका गाँधी ने ट्वीट यूपी की क़ानून वयस्था पर उठाया सवाल

उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप की 19 वर्षीय पीड़िता ने आज सुबह दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया. अस्पताल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता की स्तिथि शुरू से गंभीर बनी हुई थी. सुबह 6 बजे उसने अंतिम सांस ली.