आईपीएल 2021 में गुरुवार के दिन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम के एक खिलाड़ी का अंदाज सुर्खियों में छा गया।
Tag: #CSK
बड़ी खबर- आईपीएल खेलने यूएई जा सकते हैं रैना
15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से संययस लेने वाले सुरेश रैना का आईपीएल खलने यूएई जाना और वहां से फिर अचानक वापस आ जाना विवादों का विषय बन गया। इस बारे में कई बयान और खबरें सामने आई पहले जहाँ निजी कारण को वजह माना गया वहीं बाद में सीएसके प्रबंधन से अनबन की खबरें भी आई थी। हालांकि अब रैना ने इस बारे में खुद स्पष्ट किया है कि वह क्यों वापस आये थे और अब आगे वह जुड़ेंगे या नही?
रैना पर अपने बयान से पलट गए सीएसके के मालिक श्रीनिवासन, यह है रैना की वापसी की वजह!
सुरेश रैना का आइपीएल छोड़ स्वदेश लौटने का मामला गरमाता दिख रहे हैं। इस मामले में पहले जहां चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से एक बयान में कहा गया था कि वह निजी कारणों से वापस लौट रहे हैं वहीं सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन ने रैना पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। रैना की वापसी के पीछे कभी बच्चों को लेकर उनकी चिंता सामने आई तो कभी पंजाब में उनके बुआ के परिवार पर हुए हमले को इसकी वजह बताई गई।
रैना के आइपीएल छोड़ने पर भड़के सीएसके के मालिक, कहा- उसे जल्द समझ आएगा…
सुरेश रैना पहले सन्यास लेने और अब आईपीएल छोड़ अचानक यूएई से भारत वापस लौटने को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले उनकी टीम सीएसके की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया था कि वह निजी कारणों से लौट रहे और हम इसका सम्मान करते हैं। इसके बाद रैना के बुआ के परिवार पर हुए हमले को इसकी वजह बताया गया। इसके बाद एक निजी अखबार के हवाले से खबर आई कि रैना ने सीएसके टीम में स्टाफ और खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अपने बच्चों के बारे में सोचते हुए आईपीएल न खेलने का फैसला किया था।
क्या आईपीएल होगा रद्द? CSK के 13 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
बीसीसीआई ने इस साल यूएई में आइपीएल कराने की घोषणा की थी। सारी टीमें इसके लिए यूएई पहुंच भी चुकी थी लेकिन अब जो खबर आई है उसके बाद आईपीएल पर संशय के बादल छा गए हैं? अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या आइपीएल होगा? यह सारे सवाल तब उठने शुरू हुए जब आज महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के 13 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
