दीपक चाहर ने लूट ली महफ़िल, भरे मैदान में किया गर्लफ्रैंड को प्रोपोज़

आईपीएल 2021 में गुरुवार के दिन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम के एक खिलाड़ी का अंदाज सुर्खियों में छा गया।

सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मैच के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को अंगुठी पहनाकर प्रपोज कर दिया। इन दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दीपक चाहर ने खुद भी यह वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किया और फैंस से आशीर्वाद मांगा।

वहीं ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि,”विशेष धन्यवाद बीसीसीआई, आईपीएल और जयशाह सर को इस दिन को मेरे लिए खास बनाने के बहुत-बहुत धन्यवाद सर।” 

दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड का नाम जया भारद्वाज है। वह बिग बॉस 5, स्पिलिट्सविला 2 के प्रतिभागी और अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं। उनके और खिलाड़ी के अफेयर के चर्चे काफी लंबे समय से चल रहे थे।

वह दीपक की हौसलअफजाई करने के लिए इस वक्त यूएई में ही हैं। जया दिल्ली की रहने वाली हैं और एक कॉरपरेट फर्म में काम करती हैं। वहीं, चाहर चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज़ गेंदबाज़ हैं।

वह आईपीएल 2021 के 13 मैचों में अब तक 13 विकेट ले चुके हैं और आईपीएल करियर में उनके नाम कुल 58 विकेट हैं। चाहर आईपीएल 2016 में चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित सदस्य हैं। वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल चुके हैं।

Read More-

  1. लखीमपुर- सुप्रीम कोर्ट ने जांच पर उठाए सवाल, पुलिस के सामने पहुँचे आशीष मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *