जो लोग विदेश यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा टीकाकरण प्रमाणपत्र कोविन पोर्टल से भी डाउनलोड किया जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कहा कि 96 देशों ने भारत के साथ कोविड -19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों की पारस्परिक मान्यता पर सहमति व्यक्त की है।
Tag: #Coronavirus Update
केरल में कोरोना के बाद अब निपाह वायरस का कहर
एक तरफ जहां दक्षिण भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं इस बीच केरल में निपाह वायरस से 12 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। केरल राज्य के कोझीकोड में निपाह वायरस के संक्रमण में आने से 12 साल के बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
