प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय हर क्षेत्र में छवि सुधारने को लेकर तत्पर दिख रहे हैं। वह जम्मू-कश्मीर राज्य के विभिन्न दलों के 14 नेताओं के साथ उच्चस्तरीय बैठक से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा भी करते दिखाई दे रहे हैं।
Tag: #coronarecoveriesinIndia
‘आशीर्वाद यात्रा’ से होगा चिराग पासवान का शक्ति परीक्षण,भाजपा की बनी हुई है नजर
5 जुलाई को शुरू होने वाले चिराग पासवान की “आशीर्वाद यात्रा” ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार पर कुछ समय के लिए ब्रेक लगा दिया है। सूत्रों के कहने अनुसार, भाजपा चिराग पासवान की इस यात्रा के बाद अपना रुख साफ करेगी कि वह किसके साथ है क्योंकि वह पहले यह देखना चाहती है कि बिहार की जनता चिराग पासवान को अपनाती है या नकारती है
गाजियाबाद मारपीट मामला: सपा नेता पर हुआ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत केस
गाजियाबाद से आए वीडियो में बुजुर्ग की दाढ़ी काटने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता उम्मेद पहलवान इदरीस पर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 3(2) के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है। फेसबुक लाइव पर अब्दुल समद के साथ दिखाई देने के बाद गाजियाबाद की पुलिस में इदरीस को कथित तौर पर सांप्रदायिक हिंसा और नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
सेंट्रल विस्टा निर्माण कार्य पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
सुप्रीम कोर्ट ने ‘सेंट्रल विस्टा’ के निर्माण कार्य को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर रोक लगाने से इनकार करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। जस्टिस एएम खानविलकर, दिनेश माहेश्वरी और अनुराधा बोस की पीठ ने कहा कि वह हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती।
जमानत पर चल रहे लालू को सुशील मोदी ने दी यह सलाह, जानें
लालू प्रसाद यादव इन दिनों जेल से बाहर हैं। वह जमानत पर हैं और दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं। यूँ तो लालू राजनीति से दूर हैं लेकिन ट्विटर और सोशल मीडिया के जरिये वह राजनीतिक मामलों और मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। खास कर बिहार सरकार पर हमला बोलने का वह कोई मौका नही चूकते हैं। लालू के यह ट्वीट्स और राजनीतिक सक्रियता बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को पसंद नही आई।
मायावती ने 2022 विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान, नहीं लड़ेंगी इस बार के जिला पंचायत का चुनाव
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्षा मायावती ने रविवार को बताया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी। ये विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं। दोनों राज्यों में पार्टी का किसी के साथ गठबंधन ना होने की बात उन्होंने साफ की है। ऐसे में अब उन्होंने जिला पंचायत चुनाव भी ना लड़ने की बात कही है।
