बिहार चुनाव- पहले चरण के नामांकन में 5 दिन शेष, न सीट फाइनल न उम्मीदवार

मतलब अब सिर्फ 5 दिन नामांकन के लिए बाकी हैं लेकिन महागठबंधन और एनडीए दोनो जगह सस्पेंस नजर आ रहा है। अभी तक न दलों को सीटों का पता है न ही उम्मीदवारों का एलान हुआ है।

हाथरस मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, एसपी-डीएसपी समेत 5 सस्पेंड, नार्को टेस्ट के आदेश

राज्य सरकार ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथरस के एसपी विक्रांत वीर, डीएसपी और इलाके के सब इंस्पेक्टर समेत कुल 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

एमपी- उपचुनाव के नतीजे तय करेंगे किसका चलेगा ‘राज’, शिवराज-सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर

मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। राज्य में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। यह उपचुनाव 3 नवम्बर को कराए जाने हैं। इन चुनाव में जहां शिवराज और सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर होगी और उन्हें सरकार बचाये रखने के लिए कम से कम नौ सीटें जीतनी होंगी वहीं 14 मंत्रियों को भी अपना पद बचाये रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना होगा। यह 14 मंत्री उन्ही 25 कांग्रेसी विधायकों में से हैं जो सिंधिया खेमे के हैं और उन्ही के कहने पर बीजेपी में शामिल हुए थे।

सीट बंटवारे पर संग्राम, एनडीए से लोजपा तो महागठबंधन से कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल, जानें

बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद तीन दिनों का वक़्त बीत चुका है। दल तैयारियों में लगे हैं, मुद्दे और संभावित उम्मीदवार, घोषणापत्र और वादों की लिस्ट तैयार होने लगी है हालांकि सीट बंटवारे की वजह से पेंच हर तरफ फंसता दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां महागठबंधन में मुश्किलें उपेंद्र कुशवाहा और कांग्रेस की वजह से बढ़ी हुई हैं वही एनडीए की तरफ से लोजपा ने मोर्चा खोल रखा है।

बिहार में कांग्रेस को फायदा, मिलेंगी इतनी सीटें, उपेंद्र कुशवाहा पर सस्पेंस

बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है। पहले चरण के चुनाव में अब ठीक एक महीने का वक़्त बाकी है। हालांकि चुनावों के तारीखों के एलान के बावजूद अभी तक सत्ता पक्ष या विपक्ष किसी भी तरफ से सीट बंटवारे या उम्मीदवारों के एलान को लेकर कोई खबर नही है।

Bharat Bandh: तस्वीरों में देखें कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का देश भर में हल्ला बोल

कृषि बिलों के विरोध में आज देश भर में किसान सरकार के खिलाफ झंडा बुलंद कर रहे है. इस विरोध प्रदर्शन को देश भर से अलग-अलग किसान संगठनो ने समर्थन दिया है. कहीं किसान सड़क जाम किये हुए है तो कहीं रेल की पटरियों के सामने तम्बू गाड़ कर बैठ गए है.

कांग्रेस पर शिवराज का तंज- लड़का दिखाया कोई और, फेरे करवाये किसी और से…

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर करारा हमला बोला है। उपचुनाव के लिए जी जान से तैयारियों में जुटे सीएम शिवराज ने आज एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिंधिया जी को दिखाया और कहा कि इन्हें सीएम बनाएंगे लेकिन जो कहा उस बात पर नही रहे और सीएम कमलनाथ को बना दिया।

बीजेपी ने राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा सत्र से पहले कांग्रेस ने भी बुलाई बैठक, पढ़ें

कोरोना महामारी के दौर में जारी संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार होने की आशंका अब तक सही साबित हुई है। कृषि विधेयकों को लेकर सरकार और विपक्षी दलों में खूब तनातनी देखने को मिल रही है। राज्यसभा से निलंबित सांसद जहां एक तरफ धरने पर हैं वहीं सांसदों के व्यवहार से दुखी राज्यसभा के उप-सभापति भी उपवास पर हैं। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर भी सांसदों के व्यवहार पर दुख जताया है।

कोरोना काल मे बीजेपी के ‘ख्याली पुलाव’ पर राहुल का वार, कहा- एक सच भी था…

कोरोना काल मे लगे लॉकडाउन से लेकर बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था से लेकर जीडीपी तक राहुल गांधी सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं। वह ट्वीट के माध्यम से लगातार चीन सीमा पर गतिरोध समेत अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरते रहे हैं।

सोनिया- राहुल कांग्रेस में बड़े बदलाव के बाद अमेरिका रवाना, जानें वजह

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र सह केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेरिका रवाना हो गए हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की तरफ से एक ट्वीट के माध्यम से दी गई है। जानकारी के मुताबिक सोनिया रेगुलर हेल्थ चेकअप के लिए अमेरिका गई हैं। यह पहले ही होना था लेकिन कोरोना महामारी के वजह से इसमें देरी हुई।

अरुणाचल के विधायक ने चीन की सेना पर 5 लोगों को अगवा करने का लगाया आरोप, केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की

भारत-चीन सीमा पर चल रहे विवाद के बीच अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस के विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री निनॉन्ग ईरिंग ने चीन पर 5 भारतीय नागरिकों के अपहरण का गंभीर आरोप लगाया है. निनॉन्ग ने कहा की चीन की सीमा से लगते सुबासिरी जिले से चीनी आर्मी ने 5 लोगों का अपहरण कर लिया है.

राहुल गांधी बोले-देश ‘मोदी मेड डिजास्टर्स’ से कराह रहा है, पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पसर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी अक्सर ट्वीट के माध्यम से पीएम को घेरते रहे हैं। कभी वह चीनी घुसपैठ पर सरकार से नाराज नजर आते हैं तो कभी बेरोजगारों की आवाज़ बुलंद करते नजर आते रहे हैं। इसी क्रम में जीडीपी के आंकड़ों के जारी होने के बाद राहुल ने एक बार फिर पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है।

कांग्रेस में मचे बवाल पर प्रमोद कृष्णम बोले- नेतृत्व की उम्मीद थी, रायता फैल गया

कांग्रेस में नेतृत्व के मुद्दे पर मचे बवाल पर कांग्रेस के टिकट पर लखनऊ से चुनाव लड़ चुके आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान देते हुए एक ट्वीट में कहा है कि कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक से उम्मीद थी कि पार्टी को एक सशक्त नेतृत्व मिलेगा लेकिन उल्टा यहां तो और रायता फैल गया।वहीं, एक और ट्वीट में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति महान है, जो भीतर बोला जा रहा है तुरंत जस का तस मीडिया में आ रहा है इसके साथ ही आचार्य प्रमोद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के बयान का समर्थन किया, जो सिब्बल ने राहुल गांधी के आरोप के जवाब में दिया है।

कांग्रेस में अभी नही थमा कलह और ब्लेम गेम का सिलसिला, कपिल सिब्बल के नए ट्वीट से मचा बवाल

कांग्रेस में बदलाव की एक चिट्ठी क्या आई पहले से कमजोर पार्टी में कलह और ब्लेम गेम का नया दौर शुरू हो गया। यह वैवद राहुल के उस तथाकथित बयान के बाद और गहरा गया जब उन्होंने कहा कि चिट्ठी लिखने वाले नेताओं की बीजेपी से सांठगांठ है। हालांकि सोनिया ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी के बैठक से पहले और बैठक के दौरान डैमेज कंट्रोल की भरसक कोशिश की लेकिन यह मामला अब हाथ से निकलता दिख रहा है।

काँग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक खत्म, सोनिया इतने दिन बनी रहेंगी अंतरिम अध्यक्ष

कांग्रेस में मचा अंदरूनी घमासान फिलहाल थमता नजर आ रही है। अभी-अभी मिल रही बड़ी खबर के अनुसार कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में तमाम मुद्दों पर लंबी और विस्तृत चर्चा के बाद नतीजे के रूप में फिलहाल यही सामने आया है कि सोनिया गांधी अगले एक साल तक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी।

विशेष- क्या बड़ी टूट की तरफ बढ़ रही है कांग्रेस? राहुल के बयान से बढ़ा विवाद

कांग्रेस में एक चिट्ठी की वजह से इन दिनों उथल पुथल का माहौल है। ऐसा लग रहा था कि वरिष्ठ नेताओं की इस मांग पर शायद सकारात्मक प्रतिक्रिया आएगी और पार्टी को अपना पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल जाएगा। हालांकि हुआ इसके बिल्कुल उलट और अब कांग्रेस में ही दो फाड़ होता नजर आ रहा है। यजी सारा विवाद आज कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में तब सामने आया जब राहुल गांधी ने चिट्ठी लिखने वाले नेताओं पर आरोप लगा दिया कि इनकी बीजेपी से सांठगांठ है।

दिल्ली दंगों पर आधारित किताब के लांच में कपिल मिश्रा को लेकर विवाद, अब गरुड़ पब्लिकेशन करेगा प्रकाशन

अब इस किताब को गरुड़ पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस किताब की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इससे पहले इस पूरे घटनाक्रम पर एक ट्वीट के माध्यम से जवाब देते हुए कपिल मिश्रा ने लिखा था कि न ये सड़क बंद कर पाए थे न यह किताब बंद कर पाएंगे।

कांग्रेस में बड़े बदलाव की मांग पर जानें सोनिया गांधी ने क्या कहा

कांग्रेस में हर स्तर पर बदलाव किए जाने की मांग करते हुए 23 नेताओं द्वारा लिखी गई चिट्ठी पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का बयान अब सामने आया है। यह बयान कांग्रेस के लिहाज से न सिर्फ अहम है बल्कि इससे यह स्पष्ट होता है कि आने वाले वक्त में बतौर अध्यक्ष सोनिया गांधी नजर नही आएंगी। वह पहले भी इसी शर्त पर अंतरिम अध्यक्ष बन पार्टी संभालने को तैयार हुओं थी कि पार्टी एक साल के भीतर अपना पूर्णकालिक अध्यक्ष ढूंढ लेगी। हालांकि अब इस महीने साल भर पूरा होने के बाद भी कांग्रेस को नया और पूर्णकालिक अध्यक्ष नही मिला है।

रंजन गोगोई हो सकते हैं बीजेपी की तरफ से सीएम उम्मीदवार- तरुण गोगोई

असम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर टाइम्स ऑफ इंडिया ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के हवाले से प्रकाशित की है। इस खबर के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई असम में बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। आपको बता दें कि फिलहाल रंजन गोगोई राज्यसभा सांसद हैं।

कोरोना के चलते फीका रहेगा बिहार का ‘चुनावी दंगल’, चुनाव आयोग ने जारी की गाइडलाइन्स

गाइडलाइन्स के मुताबिक उमीदवार को सिक्योरिटी मनी और नामांकन पत्र ऑनलाइन ही भरना होगा. मतलब की इस बार नामांकन भरने के लिए उम्मीदवार रथ यात्राएं नहीं कर सकेंगे.