Bharat Bandh: तस्वीरों में देखें कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का देश भर में हल्ला बोल

कृषि बिलों के विरोध में आज देश भर में किसान सरकार के खिलाफ झंडा बुलंद कर रहे है. इस विरोध प्रदर्शन को देश भर से अलग-अलग किसान संगठनो ने समर्थन दिया है. कहीं किसान सड़क जाम किये हुए है तो कहीं रेल की पटरियों के सामने तम्बू गाड़ कर बैठ गए है.

इन प्रदर्शनों का सबसे ज्यादा असर हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल और बिहार में देखने को मिल रहा है. इस प्रदर्शन को कुछ विपक्षी पार्टियों ने भी समर्थन दिया है जिसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दाल और तृणमूल कांग्रेस शामिल है. पंजाब में तो इसका विरोध NDA में शामिल अकाली दाल भी कर रही है. अभी हाल ही में कृषि बिल के विरोध में अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था.

बिहार में आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने ट्रैक्टर रैली निकलकर कृषि बिलों के विरुद्ध अपना विरोध जताया. इसके अलावा अन्य राज्यों के साथ राजनीतिक दल भी विधेयक के विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है. आइये अब आपको तस्वीरों के माध्यम से देश में हो रहे किसान प्रदर्शन को दिखाते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *