भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के नेता व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी आज,28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।
Tag: #congress
मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में सरकार को घेरने के लिए फिर से हुई विपक्षी दलों की बैठक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में हुई इस बैठक में कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी), एनसीपी, शिवसेना, समाजवादी पार्टी(सपा), सीपीआईएम, राजद, आप, सीपीआई, आईयूएमएल, एलजेडी, आरएसपी, नेशनल कॉन्फ्रेस और केसी (एम) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में राज्यसभा के विपक्ष के नेता कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खडगे भी मौजूद रहे।
गुलाम नबी आजाद के बयान पर बवाल, बीजेपी और राजद ने जानें क्या कहा
आजाद के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता और यूपी सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा,’देश की जनता को लगता है कि राहुल गांधी की कांग्रेस इस देश के ऊपर बोझ है। कांग्रेस के डूबते जहाज़ की जिन-जिन लोगों ने सवारी की है, उनका हश्र बहुत बुरा हुआ है। यूपी में अखिलेश यादव और बिहार में तेजस्वी यादव ने इस जहाज़ की सवारी की थी
गुपकर गैंग पर अमित शाह का जोरदार हमला,कहा- कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करे
जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद कई नेता नजरबंदी के लंबे दौर से गुजरे। घाटी में शांति रही लेकिन अब एक बार फिर घाटी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। महबूबा मुफ्ती के नजरबंदी से रिहा होने के बाद अलगाववादी नेताओं और राजनीतिक दलों की गोलबंदी ने कश्मीर में फिर राजनीतिक घटनाक्रमों को तेजी से बदला है। एक के बाद एक बयान सामने आ रहे जिसमे चीन से मदद लेने से लेकर मुसलमानों को भड़काने जैसे बयान भी शामिल रहे हैं
