गुलाम नबी आजाद के बयान पर बवाल, बीजेपी और राजद ने जानें क्या कहा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बयान से मचा बवाल थमता नजर नही आ रहा है। कांग्रेस के अंदर यूँ तो काफी दिनों से शीर्ष नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे थे लेकिन हालिया बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन ने जैसे इसे और हवा दे दी।

पहले जहां कपिल सिब्बल ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए वहीं अब गुलाम नबी आजाद ने बड़ा बयान दिया है।


गुलाम नबी आजाद ने अपने बयान में कहा,’5-स्टार से चुनाव नहीं लड़े जाते। हमारे नेताओं के साथ समस्या है कि अगर टिकट मिल गया तो 5-स्टार में जाकर बुक हो जाते हैं। एयर कंडीशनर गाड़ी के बिना नहीं जाएंगे, जहां कच्ची सड़क है वहां नहीं जाएंगे। जब तक ये कल्चर हम नहीं बदलेंगे, हम चुनाव नहीं जीत सकते।’

आजाद के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता और यूपी सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा,’देश की जनता को लगता है कि राहुल गांधी की कांग्रेस इस देश के ऊपर बोझ है। कांग्रेस के डूबते जहाज़ की जिन-जिन लोगों ने सवारी की है, उनका हश्र बहुत बुरा हुआ है। यूपी में अखिलेश यादव और बिहार में तेजस्वी यादव ने इस जहाज़ की सवारी की थी 

वहीँ आजाद के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा,’शायद नबी ने गुलाम को आज़ाद होने के लिए कहा होगा। हम तो पहले से ही कहते थे कि कांग्रेस रसातल में जा रही है। अब गुलाम नबी, कपिल सिब्बल और चिदंबरम जी सबको कारण बता रहे हैं। पूज्य महात्मा गांधी ने तो उसी समय कहा था कांग्रेस को समाप्त कर दो। शायद तब की बात अब असर करे।

गुलाम नबी आज़ाद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद नेता मनोज झा ने कहा,’बीते कुछ दिनों में कई हल्कों से कांग्रेस के अंदर ये आवाज़ आ रही है। किसी भी पार्टी के अंदर ये क्षण आते हैं, जब आप ऊपर से नीचे की तरफ आते हैं तो कई तरह की बातें आती हैं। मित्र दल होने के नाते मैं आग्रह करूंगा कि एक प्लेटफॉर्म बनाइए और बात कीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *