नीतीश आज शाम सातवीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ, नड्डा-शाह रहेंगे मौजूद, तेजस्वी नही होंगे शामिल

ड्डा के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वहीं राजद के तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में भाग नही ले रहे।

सातवीं बार सीएम बनेंगे नीतीश कुमार, कांग्रेस ने कहा- नीतीश की स्थिति अच्छी नही…

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों के एलान के बाद आज एनडीए विधायक दल की बैठक में सीएम नीतीश कुमार को एक बार फिर विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। इसके साथ ही उन सभी अटकलों और बयानों पर विराम लग गया जिसमें कहा गया था कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार नही होंगे।

एनडीए विधायक दल की बैठक शुरू, राजनाथ-फडणवीस भी मौजूद, ऐसा होगा सरकार का स्वरूप

बिहार में चुनावी नतीजे आने के पांचवें दिन एनडीए की बड़ी बैठक आज पटना में हो रही है। इस बैठक में एनडीए में शामिल सभी दलों के विधायक और बड़े नेता मौजूद हैं। बीजेपी की तरफ से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस बैठक में शामिल होने पटना पहुंच चुके हैं।

राजद का जदयू-बीजेपी पर वार,कहा-40 सीट लाकर सीएम बनने का ख्वाब, बीजेपी के पास कोई चेहरा नही

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद अभी तक पांच दिन से ज्यादा वक्त बीत चुका है। एनडीए सरकार बनाने की दावेदार है वहीं महागठबंधन मजबूत विपक्ष की भूमिका में है। हालांकि राजद को यह हार पसंद नही आ रही है और रह रह कर हार की चुभन बयानों के माध्यम से बाहर आ रही है। यही वजह है कि राजद के नेता लगातार एनडीए और सीएम नीतीश पर हमलावर हैं।

राजद के ट्वीट- नीतीश ने काम किया था तो जीतने के लिए छल और बीजेपी के बैसाखी की जरूरत क्यों?

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। काफी कड़ी और कांटे की टक्कर वाली लड़ाई में राजद इस बार चूक गई।

छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल की उपस्थिति में भिड़े कांग्रेसी नेता और समर्थक, अजीत शर्मा बनें विधायक दल के नेता

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों के एलान के बाद अब हर दल स्थिति की समीक्षा कर रहा है। इसमें खामियों को लेकर जहां चर्चा की जा रही है वहीं आगे की रणनीति पर भी बात लगातार हो रही है। इसी बीच आज पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में नव निर्वाचित विधायकों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और अविनाश पांडेय की उपस्थिति में एक बैठक रखी गई।

सीएम नीतीश ने दलाई लामा को इस वजह से दिया धन्यवाद, जानें

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे के एलान के बाद एक बार फिर बिहार की सत्ता में सीएम नीतीश की वापसी तय हो चुकी है। अब बस शपथ की औपचारिकता बाकी है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने दलाई लामा को उनसे मिली शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। सीएम ने कहा,’बिहार विधानसभा चुनाव में एन०डी०ए० को मिली जीत पर बधाई देने हेतु परम पावन दलाई लामा जी का आभार व्यक्त करता हूं।’

बिहार में भी बिन पटाखों वाली दीवाली और छठ, इस वजह से लगी रोक

दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पटाखों पर रोक लगा दी गई थी। अब यह रोक बिहार में भी मान्य होगी। राज्य सरकार की तरफ से यह रोक एनजीटी के उस आदेश के आलोक में लगाई गई है जिसमे कहा गया था कि खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों में पटाखों के उपयोग पर रोक लगाई जाती है।

मांझी की ‘हम’ ने किया स्पष्ट- हम नीतीश के साथ लड़े, उनके साथ रहेंगे

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे में एनडीए को बहुमत जरूर मिला है लेकिन इसके बावजूद राजद अभी हार मानने को तैयार नही है। कल आई जानकारी के मुताबिक राजद अब हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, वीआईपी और एआईएमआईएम जैसे दलों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
अब इसी क्रम में जीतनराम मांझी की अगुवाई वाली हम की तरफ से पहली प्रतिक्रिया आई

अब भी तेजस्वी को है पुराने यारों से समर्थन की उम्मीद, जानें

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे के एलान के बाद आज एक तरफ सीएम नीतीश कुमार अपने विधायकों से मिलने जदयू कार्यालय पहुंचे वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के दलों ने भी हार की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के बाद दोनों ही नेता मीडिया से मुखातिब हुए। नीतीश जहां खुश लेकिन संतुलित बातें करते दिखे वहीं तेजस्वी के चेहरे पर निराशा और बातों में गुस्सा साफ नजर आ रहा था।

सीएम नीतीश का बयान- सीएम पद के लिए नही किया दावा, एनडीए द्वारा लिया जाएगा फैसला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं से मिलने जदयू कार्यालय पहुंचे। चुनावी नतीजों के आने के एक दिन बाद सीएम यहां पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी के सभी विधायक इस दौरान मौजूद रहे।

नीतीश के ‘जनता मालिक है’ बयान पर अब राजद ने दी प्रतिक्रिया, कहा- यह जनादेश आपके खिलाफ है…

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे के एलान के बाद जब लोग सीएम नीतीश कुमार को ढूंढ रहे थे और तमाम सवाल लिए उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे तब नीतीश बिल्कुल शांत और सौम्य अपने स्वभाव स्वरूप रहे। इसके बाद दो लाइन की ट्वीट के माध्यम से जनता को मालिक और पीएम का आभार व्यक्त कर नीतीश ने सबका दिल जीत लिया।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर उमा भारती बोलीं-बाल बाल बचा बिहार, मनोज झा ने किया पलटवार

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे के एलान के बाद अब जीत हार को लेकर चिंतन, बैठक और बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में बीजेपी नेता उमा भारती ने जब इन नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार बाल बाल बच गया। उमा के इस बयान पर राजद नेता मनोज झा ने अब प्रतिक्रिया दी है।

जदयू के राह में बड़ा रोड़ा बने चिराग जानें हार के बाद क्या कुछ बोले, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे के एलान के बाद बिहार की सत्ता में एनडीए की वापसी तय हो चुकी है। हालांकि इस चुनाव में जीत से ज्यादा चर्चा चिराग के हार के हैं। चिराग बेशक हार गए लेकिन जिस मकसद से वह चुनावों में अकेले दम्भ भरने उतरे थे वह उन्होंने हासिल कर लिया। जदयू उनकी वजह से आज नंबर तीन पर है और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत से गदगद हैं पीएम मोदी, जानें क्या कुछ कहा

बिहार विधानसभा चुनावों में सभी अनुमान और आकलन को झुठलाते हुए बिहार का जनादेश एनडीए के पक्ष में गया है। अब पीएम मोदी ने खुद इस जनादेश के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया है। कल बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद पीएम मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे और अपने संबोधन में बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया। पढ़ें मुख्य बातें-

जानें बहुमत मिलने के बाद पहली बार क्या बोले नीतीश,पीएम को कहा धन्यवाद

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। महीनों चली चुनावी गहमागहमी अब समाप्त हो चुकी है। अब नतीजों के बाद नए आरोप, नए बयान, नए जनप्रतिनिधि और नई सरकार को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। कल नतीजों के बाद से ही लगातार लोग सीएम की पहली प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक थे।

जदयू ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर, लिखा-बिहार में का बा, नीतीशे कुमार बा…

इन पोस्टरों में लिखा गया कि बिहार में का बा….नीतीशे कुमार बा। ऐसे ही एक दूसरे पोस्टर में पीएम मोदी और नीतीश कुमार को डबल इंजन के तौर पर दौड़ता दिखाया गया।

पीछे जरूर लेकिन बिहार की राजनीति के केंद्र में हैं नीतीश, चिराग ने पहुंचाया नुकसान

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर अब तस्वीर साफ हो चली है। बिहार में एक बार फिर लगातार चौथी बार नीतीश कुमार का नारा चरितार्थ होने को है। अंतर बस इतना है कि इस बार नीतीश से आगे बीजेपी निकल चुकी है

Live Update-जमुई से श्रेयसी सिंह काफी आगे निकली, राजद नंबर 3 पर पहुंची, देखें

जमुई सीट से बीजेपी की उम्मीदवार श्रेयसी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और राजद उम्मीदवार विजय प्रकाश से करीब 26 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। आलम यह है कि विजय प्रकाश अभी तक कि मतगणना में तीसरे नंबर पर हैं।

बिहार चुनाव: मोकामा से बाहुबली और RJD के नेता अनंत सिंह फिर से बने विधायक

बिहार चुनाव में सबसे हॉट सीटों में से एक मकोमा विधानसभा पर बाहुबली अनंत सिंह ने जीत दर्ज की है. अनंत सिंह RJD की टिकट से चुनाव मैदान में उतरे थे. वह जेल में रहकर ही चुनाव लड़ रहे थे.