मांझी की ‘हम’ ने किया स्पष्ट- हम नीतीश के साथ लड़े, उनके साथ रहेंगे

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे में एनडीए को बहुमत जरूर मिला है लेकिन इसके बावजूद राजद अभी हार मानने को तैयार नही है। कल आई जानकारी के मुताबिक राजद अब हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, वीआईपी और एआईएमआईएम जैसे दलों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
अब इसी क्रम में जीतनराम मांझी की अगुवाई वाली हम की तरफ से पहली प्रतिक्रिया आई है।

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा की तरफ से एक बयान में कहा गया कि,’हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम एनडीए के साथ बने रहेंगे। हमारे नेता जीतन राम मांझी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा, हम उनके साथ थे और उनके साथ रहेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *