ट्विटर ने पहले गृह मंत्री अमित शाह की प्रोफाइल फोटो हटाई, बाद में वापस लगाई, देखें

ट्विटर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है। इस लोकप्रिय सोशल मीडिया एप्प पर यूँ तो लोग एक दूसरे को अक्सर ट्वीट कर ट्रोल करते या सपोर्ट करते नजर आते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों में ट्विटर इंडिया की तरफ से गई कुछ हरकतें ऐसी हैं जो किसी को पसंद नही आई।


ट्विटर ने पहले जहाँ लेह-लद्दाख का विवादित नक्शा दिखा विवादों में घिरा और उसे न सिर्फ लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा बल्कि केंद्र सरकार भी ट्विटर के इस कदम से खफा है और कार्रवाई की बात कह रही है। वहीँ अब दूसरी तरफ ट्विटर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रोफाइल फोटो को एक कॉपीराइट क्लेम आने की वजह से रिमूव कर दिया। 

हालांकि कुछ देर बाद ही ट्विटर को अपनी गलती का अंदाज़ा हुआ और इसे दुबारा लगा दिया गया। ऐसे में इसे भी ट्विटर की बड़ी चूक माना जा रहा है। देखना है कि आने वाले दिनों में नक्शा विवाद में पहले से घिरे ट्विटर को कैसी और कितनी सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *