चिराग और चाचा के बीच क्या सब ठीक है? पशुपति पारस ने पहले की नीतीश की तारीफ, अब बोला हमला

बिहार विधानसभा चुनावों के बीच दलों और नेताओं के बयान इन दिनों सुर्खियों में हैं। कहीं आरोप प्रत्यारोप के तीर चलाये जा रहे तो कहीं निजी संपत्ति और बातों का ब्यौरा भी पेश किया जा रहा है

पिता के निधन के बाद दोबारा एक्टिव हुए चिराग, प्रत्याशियों से बात कर बढ़ाया हौसला

अपने पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद पहली बार चिराग पासवान अपने प्रत्याशियों से मुखातिब हुए. धार्मिक रीती-रिवाज़ों के चलते वह घर से बाहर नहीं निकल सकते इसलिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ही प्रथम फेज के एलजेपी प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाया.

रामविलास पासवान पंचतत्व में विलीन, ग़मगीन चिराग बेहोश होकर गिरे, ‘रामविलास अमर रहें’ के नारे से गूंज उठा जनार्दन घाट, देखें वीडियो

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज पटना के जनार्दन घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. उनके बेटे चिराग पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी. मुखाग्नि देते समय ग़मगीन चिराग बेहोश होकर ज़मीर पर गिर पड़े. उनके आस-पास के लोगों ने भागकर उन्हें उठाया और पानी पिलाया.

रामविलास पासवान के अंतिम दर्शनों के लिए पटना कार्यालय में जुट रही है भीड़,फूलों से सजाया जा रहा है पार्टी ऑफिस, जानें शव यात्रा प्रोग्राम

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन की खबर कल जैसे ही आयी, वैसे ही उनके समर्थकों के बीच मायूसी छा गई. उनके समर्थक उनकी लम्बी आयु की लगातार कामना कर रहे थे. निधन का समाचार मिलते ही पटना स्थित पार्टी ऑफिस में भारी भीड़ जमा होने लगी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिवंगत नेता रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने दिवंगत नेता श्री रामविलास पासवान के घर पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वीडियो में देखें कैसे नरेंद्र मोदी के सामने भावुक होकर रोने लगे चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पिता की. प्रधानमंत्री के साथ बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.

रामविलास पासवान के निधन से बहुत दुखी हुए लालू यादव, लिखा-आप जल्दी चले गए…

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र चिराग पासवान ने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर की है। रामविलास पासवान लंबे समय से बीमार थे और हाल ही में उनकी हर्ट सर्जरी की गई थी।

चिराग की मार्मिक चिट्ठी हुई वायरल, कहा- पापा आईसीयू में हैं, फिलहाल बिहार आना संभव नही

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर मची गहमागहमी ले बीच बिहार की राजनीति से इतर चिराग पासवान की एक चिट्ठी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह चिट्ठी उन्होंने पार्टी नेताओं के नाम लिखी है। इस चिट्ठी में चिराग ने कहा है कि पिता रामविलास पासवान को सेहत ज्यादा खराब है और फिलहाल वह आईसीयू में हैं। ऐसे में दिल्ली के अस्पताल में पिता को अकेले छोड़ बिहार आना उनके लिए संभव नही है।