रामविलास पासवान पंचतत्व में विलीन, ग़मगीन चिराग बेहोश होकर गिरे, ‘रामविलास अमर रहें’ के नारे से गूंज उठा जनार्दन घाट, देखें वीडियो

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज पटना के जनार्दन घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. उनके बेटे चिराग पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी. मुखाग्नि देते समय ग़मगीन चिराग बेहोश होकर ज़मीर पर गिर पड़े. उनके आस-पास के लोगों ने भागकर उन्हें उठाया और पानी पिलाया.

यह पहला मौका नहीं था जब अपने पिता के जाने के बाद चिराग टूट कर बिखर गए हो. इससे पहले भी जब बीजेपी के नेता रामकृपाल यादव पटना स्थित घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे तो उनके गले लगकर चिराग फूट फूटकर रोये. रामकृपाल यादव भी अपने आंसू नहीं रोके सके.

इससे पहले भी कल जब प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को फूल माला अर्पित कर परिवार से मिलने पहुंचे तो चिराग पासवान भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी को देखकर चिराग अपनी भावनाएं नहीं रोक सके और रोने लगे थे.

रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन के लिए जनार्दन घात पर हज़ारों की भीड़ जमा हुई. लोग लगातार ‘रामविलास अमर रहें’ के नारे लगा रहे थे.

आपको बतादें की जय प्रकाश के बाद बिहार के यह पहले नेता है जिनका पूरे मिलिट्री ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

रामविलास पासवान को जनार्दन घाट पर श्रद्धांजलि देने खुद सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत बिहार मंत्री मंडल के अनेक मंत्री पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *