कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स इलेवन को 2 रनों से हरा दिया. मैच का फैसला आखिरी बॉल पर हुआ. आखिरी के 5 ओवर किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं रहे. हर बॉल के बाद लगता कभी मैच पंजाब के पाले में गया तो कभी कोलकाता के. मगर कोलकाता की शानदार बोलिंग की वजह से उसने यह मैच जीत लिया. इसके साथ ही पॉइंट्स टेबल में कोलकाता की टीम तीसरे नंबर पर पहुँच गई है.

आखिरी ओवर में जीतने के लिए 14 और टाई के लिए 13 रनों की ज़रूरत थी पर पंजाब की टीम 11 रन ही बना सकी. आखिरी बॉल पर मैच टाई करवाने के लिए 6 रनों की ज़रूरत थी. मैक्सवेल ने आखिरी बॉल पर शानदार शॉट लगाया मगर बॉल बाउंड्री लाइन से कुछ दूरी पर टप्पा खाकर मैदान से बाहर चली गई. इस तरह से आखिरी बॉल पर केवल 4 रन ही मिल सके और कोलकाता ने यह मैच अपने नाम कर लिया.
पंजाब की तरफ से कप्तान केएल राहुल ने 74 और मयंक अग्रवाल ने शानदार 56 रन की पारी खेली. कोलकाता की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और सुनील नरेन ने 2 विकेट झटके.
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट 164 रन बनाये. ओपनर शुभमन गिल ने शानदार 57 रनों की पारी खेली. वहीँ कप्तान दिनेश कार्तिक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 29 बोलों पर 58 रन बनाये जिसमें 8 चौके और 2 शानदार छक्के शामिल थे.
किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से बोलिंग करते हुए मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट झटके.
कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक को ताबड़तोड़ 29 बोलों पर 58 रन बनाने के लिए मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया.
