बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर मची गहमागहमी ले बीच बिहार की राजनीति से इतर चिराग पासवान की एक चिट्ठी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह चिट्ठी उन्होंने पार्टी नेताओं के नाम लिखी है। इस चिट्ठी में चिराग ने कहा है कि पिता रामविलास पासवान को सेहत ज्यादा खराब है और फिलहाल वह आईसीयू में हैं। ऐसे में दिल्ली के अस्पताल में पिता को अकेले छोड़ बिहार आना उनके लिए संभव नही है।
चिराग ने अपनी चिट्ठी में यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल सीट शेयरिंग को लेकर किसी भी दल से कोई बात नही हुई है। अपने पिता की सेहत के बारे में लगाये जा रहे अनुमान पर चिराग लिखते हैं,” वे पिता को रोज बीमारी से लड़ते देख कर विचलित हो जाते हैं। पिता पटना जाने के लिए कहते हैं, लकिन बेटा होने के नाते वे उन्हें इस हाल में आइसीयू में छोड़ कर नहीं हट सकते हैं। नहीं ताे वे खुद को कभी माफ नहीं कर पाएंगे।”
चिराग पासवान ने आगे लिखा है कि पार्टी अध्यक्ष होने के नाते उन्हें उन साथियों की भी चिंता है, जिन्होंने ‘बिहार फस्ट बिहारी फर्स्ट’ के लिए जीवन समर्पित कर दिया है। लिखा है कि उनकी बिहार के भविष्य व चुनाव में सीटों को लेकर गठबंधन के घटक दलों से बात नहीं हुई है । यह बात उन्होंने पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में भी कही थी। पढ़ें चिराग को वायरल चिट्ठी-

