अपने पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद पहली बार चिराग पासवान अपने प्रत्याशियों से मुखातिब हुए. धार्मिक रीती-रिवाज़ों के चलते वह घर से बाहर नहीं निकल सकते इसलिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ही प्रथम फेज के एलजेपी प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाया.
वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में भी चिराग पासवान के तेवर गरम दिखे. चिराग ने फिर से ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ के अपने नारे को दोहराया और प्रत्याशियों को इसी नारे पर आगे बढ़ने को कहा. चिराग ने कहा की हमारा सबसे बड़ा मुद्दा यही होगा. हम किसी धर्म, जाती या सम्प्रदाय की नहीं बल्कि बिहारी की बात करते है.
नितीश कुमार पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा की मुख्यमंत्री नितीश कुमार बिहार के लोगों को प्यार नहीं करते इसलिए उन्होंने प्रवासी मज़दूरों को उन्होंने बिहार आने से रोका था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर इस्तेमाल करने के मुद्दे पर उन्होंने चिराग ने कहा की उनका और प्रधानमंत्री का दिल का रिश्ता है. वह मेरे पिता के सामान है. उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है. इसलिए उन्हें और उनकी पार्टी को प्रधानमंत्री की तस्वीर की ज़रूरत नहीं. तस्वीर की ज़रूरत नितीश कुमार को है.
