प्रधानमंत्री ने इसरो को पीएसएलवी-सी49/ईओएस-01 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारतीय अंतरिक्ष उद्योग को पीएसएलवी-सी49/ईओएस-01 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री-कुसुम योजना के तहत पंजीकरण के लिए धोखाधड़ी करने वाली वेबसाइटों के विरुद्ध MNRE ने दी चेतावनी

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा प्रधान मंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (प्रधानमंत्री-कुसुम) योजना लागू किया गया है जिसके तहत कृषि पंपों के सौरीकरण के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है

डॉ. हर्षवर्धन ने संडे संवाद-6 के दौरान सभी को शरद नवरात्रि‍ की शुभकामनाएं दी

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज संडे संवाद के छठे एपिसोड में सोशल मीडिया के अनेक जिज्ञासु संवादकर्ताओं के सवालों का जवाब दिया और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एनएसजी के स्‍थापना दिवस पर उनके कार्मिकों को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एनएसजी के स्थापना दिवस पर एनएसजी ब्लैक कैट कार्मिकों और उनके परिजनों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र में होगा बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है की लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र में सरकार जल्द ही बदलाव करने जा रही है. प्रधानमंत्री ने यह बात संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही. इस अवसर पर प्रधानमन्त्री ने 75 रुपये का एक सिक्का भी जारी किया.

प्रधानमंत्री कृषि एंव खाद्य संगठन फाओ की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एफएओ के साथ भारत के दीर्घकालिक संबंधों को दर्शाने के के लिए 16 अक्टूबर 2020 को खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर, 75 रुपये मूल्य का स्मारक सिक्का जारी करेंगे। प्रधानमंत्री हाल ही में विकसित 8 फसलों की 17 जैव संवर्धित किस्में भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

पिता के निधन के बाद दोबारा एक्टिव हुए चिराग, प्रत्याशियों से बात कर बढ़ाया हौसला

अपने पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद पहली बार चिराग पासवान अपने प्रत्याशियों से मुखातिब हुए. धार्मिक रीती-रिवाज़ों के चलते वह घर से बाहर नहीं निकल सकते इसलिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ही प्रथम फेज के एलजेपी प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाया.

प्रधानमंत्री, कल एक वर्चुअल कार्यक्रम में श्रीमती विजया राजे सिंधिया के सम्मान में 100 रुपये का स्मृति सिक्का जारी करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, 12 अक्तूबर, 2020 को एक वर्चुअल कार्यक्रम में श्रीमती विजया राजे सिंधिया के सम्मान में 100 रुपये का स्मृति सिक्का जारी करेंगे। श्रीमती विजया राजे सिंधिया को जनता के बीच ग्वालियर की राजमाता के रूप में जाना जाता है।

भारतीय निजी क्षेत्र भारत की अंतरिक्ष यात्रा में सहयात्री होंगे : डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) अपनी सुविधाओं को निजी क्षेत्र के लिए खोलने को पूरी तरह तैयार है।