प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है की लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र में सरकार जल्द ही बदलाव करने जा रही है. प्रधानमंत्री ने यह बात संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही. इस अवसर पर प्रधानमन्त्री ने 75 रुपये का एक सिक्का भी जारी किया.
Tag: #पीएम नरेंद्र मोदी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 20वें वर्ष के आरंभ होने पर हार्दिक बधाई दी
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 20 वें वर्ष के आरंभ होने पर हार्दिक बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 7 अक्टूबर देश के इतिहास में एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। 2001 में आज ही के दिन श्री नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और उस दिन से शुरू हुआ बिना रुके, बिना आराम किए हर दिन देशहित और जन सेवा में समर्पित एक ऐसा सफर जिसने नित नए आयाम स्थापित किए।
कैबिनेट ने जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और कनाडा की एक संस्था के बीच समझौते को दी मंजूरी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के अन्तर्गत आने वाले भारतीय प्राणि सर्वेक्षण (जेडएसआई) और कनाडा के एक नॉट फॉर प्रॉफिट कॉर्पोरेशन इंटरनेशनल बारकोड ऑफ लाइफ (आईबीओएल) के बीच जून 2020 को हस्ताक्षर हुए एक समझौता पत्र (एमओयू) के बारे में जानकारी दी।
हमारी सरकार होती तो 15 मिनट में चीन को उठाकर बाहर फेंक देते- राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी खेती बचाओ यात्रा के दौरान कल हरियाणा के कुरुक्षेत्र में थे। कुरुक्षेत्र में यूं तो मौका कृषि बिल के खिलाफ विरोध का था लेकिन राहुल ने किसी भी मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने का यह अवसर नही गंवाया। उन्होंने अपने संबोधन में चीन के साथ सीमा विवाद पर जमकर हमला बोला।
