प्रधानमंत्री ने जयप्रकाश नारायण को आज उनकी जन्म जयंती पर याद किया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख को आज उनकी जन्म जयंती पर नमन किया।

उन्होंने कहा कि “मैं लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर नमन करता हूँ। उन्होंने भारत की स्वाधीनता के लिए वीरता पूर्वक लड़ाई लड़ी और जब भारतीय लोकतन्त्र खतरे में था तब उन्होंने इसे संरक्षित करने के लिए विशाल जन आंदोलन का नेतृत्व किया। उनके लिए राष्ट्रीय हित और जन कल्याण सर्वोपरि था।

महान नानाजी देशमुख, लोकनायक जयप्रकाश के निष्ठवान अनुयायियों में से एक थे। उन्होंने जेपी के विचारों और आंदोलनों को लोकप्रिय बनाने में अनथक परिश्रम किए। ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य हमें प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री, भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर याद कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को गर्व होता है कि इस भूमि पर लोकनायक जेपी और नानाजी देशमुख जैसे महान लोगों ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए उनके विचारों को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराने का दिन है।

यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री ने शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

यह भी पढ़ें जयंती विशेष-लाल बहादुर शास्त्री

यह भी पढ़ें शिक्षक दिवस पर पीएम ने जताया शिक्षकों का आभार, सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें सुशांत सिंह का मोम का स्टेचू बना मूर्तिकार ने दी श्रद्धांजलि, फैंस हुए भावुक, कहा – ‘थैंक यू, ऐसा लगा मानो वह सचमुच सामने खड़े हों’

यह भी पढ़ें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि आज, पढ़ें किसने क्या कहा

यह भी पढ़ें पढ़ें मनोहर पर्रिकर के निधन पर किसने क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *