अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों की गहमागहमी के बीच जब वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली तो अमेरिका में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि अब क्या होगा? सत्ता के संचालन से लेकर ट्रम्प के राजनीतिक भविष्य तक पर सवाल उठने लगे।
Tag: #कोरोनावायरस
Corona Effect-दिल्ली में 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, online क्लासेस रहेंगी जारी, जानें अपडेट
कोरोना संक्रमितों की दिल्ली में लगातार बढ़ती संख्या और स्कूल खुलने की अटकलों पर अब दिल्ली सरकार ने विराम लगा दिया है। दिल्ली सरकार ने अपने फैसले में 5 अक्टूबर तक सभी स्कूलों को बंद रखने की बात कही है। इससे संबंधित सर्कुलर आज दिल्ली सरकार की तरफ से जारी कर दिया गया है। हालांकि इस सर्कुलर का प्रभाव किसी भी तरह से ऑनलाइन क्लासेस पर नही पड़ेगा और वह पूर्ववत चलती रहेंगी।
आप सांसद ने कोरोनाकाल में ताली-थाली बजाने पर कसा तंज, सुधांशु त्रिवेदी बोले- क्या चरखा चलाने से मिल गई थी आजादी?
संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष की तल्खी देखने को मिल रही है। विपक्ष जहां कोरोना, अर्थव्यवस्था, चीन और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने में कोई कसर नही छोड़ना चाहता है वहीं सत्ता पक्ष भी हर मुमकिन जवाब से विपक्ष की बोलती बंद करने के प्रयास में लगा दिखाई दे रहा है। इसी क्रम तब एक दिलस्चस्प नोकझोक आप-बीजेपी सांसदों के बीच देखने को मिली जब राज्यसभा में कोरोना को लेकर चर्चा चल रही थी।
