खाने में कुछ गड़बड़? अब QR कोड स्कैन कर तुरंत करें शिकायत!

अगर आपको होटल, रेस्टोरेंट या कैफे में परोसे गए खाने में मक्खी, फंगस या साफ-सफाई में लापरवाही नजर आए—तो अब शिकायत करना बेहद आसान हो गया है। FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) ने एक नया सिस्टम लॉन्च किया है, जिससे ग्राहक QR कोड स्कैन कर सीधे शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

इस पहल के तहत देशभर के सभी फूड आउटलेट्स, होटल, रेस्टोरेंट और कैफे को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने बिलिंग काउंटर और डाइनिंग एरिया में ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप से लिंक्ड QR कोड को प्रमुखता से प्रदर्शित करें। यह लिंक रेस्टोरेंट की वेबसाइट और फूड डिलीवरी ऐप्स पर भी उपलब्ध होना जरूरी है।

ग्राहक इस QR कोड को स्कैन कर या Google Play Store से ‘Food Safety Connect’ ऐप डाउनलोड करके भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

इस प्लेटफॉर्म के जरिए आप:

  • खाने की गुणवत्ता, पैकेजिंग या साफ-सफाई से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकते हैं
  • किसी फूड बिज़नेस का लाइसेंस चेक कर सकते हैं
  • अपने उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जान सकते हैं
  • और शिकायत की स्थिति को ट्रैक भी कर सकते हैं

एक बार शिकायत दर्ज होने के बाद, यह सीधे संबंधित FSSAI क्षेत्रीय अधिकारी तक पहुंचती है, जिससे समाधान की प्रक्रिया तेज़ और पारदर्शी बनती है।

यह कदम उपभोक्ताओं को सशक्त बनाता है और खाने-पीने के कारोबारों को साफ-सफाई और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *