टोक्यो में भिड़ेंगे नीरज बनाम अर्शद- भाला फेंक फाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें लाइव

टोक्यो में हो रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज होने जा रहा है। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अर्शद नदीम आमने-सामने होंगे। यह पहला मौका होगा जब दोनों खिलाड़ी पिछले साल पेरिस ओलंपिक के बाद एक-दूसरे से भिड़ेंगे।

27 वर्षीय नीरज चोपड़ा अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में केवल एक ही थ्रो (84.85 मीटर) में फाइनल का टिकट पक्का कर सबको प्रभावित किया। यह लगातार पांचवीं बार है जब नीरज ने सिर्फ एक प्रयास में फाइनल में जगह बनाई।

वहीं अर्शद नदीम ने आखिरी मौके पर फाइनल का रास्ता बनाया। उनका अंतिम थ्रो 85.28 मीटर रहा, जिससे उन्होंने रोमांचक अंदाज़ में जगह पक्की की। दोनों के बीच यह टक्कर भारत-पाकिस्तान खेल प्रतिद्वंद्विता को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

कब और कहां देखें

  • इवेंट: पुरुष भाला फेंक फाइनल, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025
  • स्थान: टोक्यो, जापान
  • तारीख: 9 सितम्बर 2025 (मंगलवार)
  • समय: भारतीय समयानुसार रात 5:40 बजे से
  • लाइव स्ट्रीमिंग: Sony Sports Network और SonyLIV ऐप

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *