बिहार विधानसभा चुनावों की रणभेरी आज बज गई है। इसी के साथ राज्य में आचार संहिता भी लागू हो गई है। कोरोना काल मे आयोजित होने वाले यह पहले चुनाव हैं। चुनावों की तारीखों का ऐलान आज निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया।
आयोग ने बताया कि बिहार में 28 अक्टूबर से चुनाव की शुरुआत होगी। पहले चरण में मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरा चरण 3 नवंबर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को मतदान होगा।10 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
कोरोना काल मे होने जा रहे इन चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने पहले ही गाइडलाइंस जारी कर दी थी। इसके लिए विशेष तैयारियां भी की गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार चुनावों के लिए 7 लाख हैंड सैनेटाइजर्स 46 लाख मास्क, 6 लाख पीपीई किट, 6 लाख फेस शील्ड और 3 लाख दस्तानों की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं के लिए 7.2 करोड़ दस्ताने की व्यवस्था की गई है।
बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में16 जिलों की 71 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीट पर वोट डाले जाएंगे वहींतीसरे और आखिरी चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।
बिहार में कुल 7 करोड़ 79 लाख वोटर्स हैं। 3 करोड़ 39 लाख महिला वोटर्स हैं। 3 करोड़ 79 लाख पुरुष वोटर्स हैं।
खास बात यह है कि इस बार प्रचार से लेकर नामांकन और मतदान तक कि प्रक्रिया बदली बदली नजर आएगी। चुनावों में डोर-टू-डोर कैंपेन में पांच से ज्यादा व्यक्तियों के शामिल होने की इजाजत नही होगी।
चुनाव प्रचार वर्चुअल तरीके से करना होगा। इस बार एक बूथ पर केवल एक हजार मतदाता होंगे पहले यह संख्या 1500 हुआ करती थी। इसके अलावा वोटिंग के समय को भी एक घंटा बढ़ाया गया है।
यह भी पढ़ें बिहार चुनाव के बीच जेल से छूटे बाहुबली नेता रीतलाल यादव, यहां से लड़ेंगे चुनाव
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- जानें कोरोना काल मे कुल कितने बूथ और कितने मतदाता होंगे चुनाव में शामिल
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव: कन्हैया कुमार ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, जानें क्या कहा
