कोरोना काल मे हर दिन बुरी ख़बरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। शायद ही ऐसा कोई दिन बीत रहा है जिस दिन कोई बुरी खबर नजरों के सामने नही आती है।कोरोना से देश भर में अब तक लगभग 90 हजार लोग जान गंवा चुके हैं। इन लोगों में कई विधायक, मंत्री, सांसद सहित बॉलीवुड सितारे और कई मशहूर हस्तियां भी शामिल रही हैं। आज भी ऐसी ही एक बुरी खबर आई है।
SP Balasubrahmanyam passed away at 1:04 pm today, announces his son SP Charan. pic.twitter.com/o7y8X2d6Kz
— ANI (@ANI) September 25, 2020
न्यूज़ एजेंसी एएनआइ की जानकारी के मुताबिक दिग्गज और लोकप्रिय गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का आज चेन्नई के एक अस्पताल में दोपहर एक बजकर चार मिनट पर निधन हो गया। वह लंबे वक्त से अस्पताल में भर्ती थे।
उनकी कोरोना रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी हालांकि बाद में इसके नेगेटिव होने की खबर कुछ दिनों पहले आ गई थी।
उनके निधन से पहले उनका पूरा परिवार उनसे मिलने अस्पताल पहुंच गया था और यह जानकारी भी साझा की थी कि उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
बाला सुब्रमण्यम को सलमान खान की आवाज के रूप में भी जाना जाता था। उन्होंने सलमान के लिए कई सुपरहिट गाने गाए हैं। गुरुवार को उनकी हालत गंभीर होने की खबर के बाद सलमान खान ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की थी।
सलमान ने ट्वीट किया था, बाला सुब्रमण्यम सर, आप जल्द ठीक हों इसके लिए दिल की गहराइयों से पूरी ताकत और दुआएं देता हूं।
आपने जो भी गाना मेरे लिए गाया उसे खास बनाने के लिए धन्यवाद, आपका दिल दीवाना हीरो प्रेम, लव यू सर।
Bala Subramaniam sir . All the strength hope wishes from the bottom of my heart to a speedy recovery n thank u for every song u sang fr me n made special your dil dewana hero prem, Love u sir.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 24, 2020
