जम्मू-कश्मीर: LoC पर पाकिस्तानी घुसपैठ का भांडाफोड़, सेना ने खोजी सुरंग

भारतीय सेना ने बड़ी आतंकवादी घुसपैठ का भंडाफोड़ किया है. सेना के जवानों ने LoC के नज़दीक एक सुरंग का पता लगाया है जो आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल में लायी जा रही थी. यह सुरंग 5 फुट ऊँची और 3 से 4 फुट चौड़ी है. सेना का मानना है की इसकी निगरानी पाकिस्तानी रेंजर्स  करते है.

ख़ुफ़िया एजेंसियों से जानकारी मिली थी की पाकिस्तान अपनी तरफ से सुरंग खोदते हुए भारत में ला रहा है जिसके ज़रिये आतंवादी आसानी से आ जा सकेंगे. इसकी खबर मिलते ही सेना के जवाब इसकी खोज में जुट गए थे.

सेना से मिली जानकारी के अनुसार अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है की यह सुरंग कहीं और भी खुलती है या नहीं. सेना इस बात से इंकार नहीं कर रही है की हो सकता है ये यह सुरंग भारतीय सीमा में कहीं ओर भी खुलती हो. सेना ने खोजबीन जारी करदी है.

आपको बतादें की यह पहला मौका नहीं है जब सेना को इस तरह की सुरंगे मिली हो. इससे पहले भी साम्बा सेक्टर में भारतीय सेना को इसी तरह की सुरंग का पता चला था. 2017 में भी पाकिस्तान ने ऐसी ही नापाक कोशिश की थी जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया था.

जम्मू और कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां में 2 आतंकवादी मार गिराए

चीन के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू करवाने वाले बयान पर घिरे फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने जमकर लगाई क्लास

कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला, एक जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *