चीन से जारी तनातनी के बीच सेना के जवानों ने भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिक को धर दबोचा है. चीनी सैनिक को लद्दाख के डेमचोक से पकड़ा गया. पकड़ा गया सैनिक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का बताया जा रहा है. उसके पास से चीनी मिलिट्री से जुड़े कागज़ात भी बरामद हुए है.
न्यूज़ एजेंसी ANI की अनुसार पकड़े गए चीनी सैनिक का नाम कॉर्पोरल वांग हां लांग है. वह भटकता हुआ भारतीय सीमा में घुस आया. जिसके बाद भारतीय सेना ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. भारतीय सेना पता लगाने की कोशिश कर रही है कहीं यह चीनी जासूस तो नहीं.

वहीँ भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा है की एक शक्स भारतीय सीमा में भटक रहा था. जब हमने उससे गिरफ्तार किया तो पता चला वह चीनी सैनिक है. हमने उसे ऑक्सीजन, दवाइयां और खाना मुहैय्या करवाया है. इसकी जानकारी हमने चीनी सेना को देदी है. सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद हम इससे चीनी सेना के हवाले कर देंगे.
हालाँकि इस पर अभी तक चीनी सेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है.
आपको बतादें की पिछले 6 महीनों से भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. मामला तब बढ़ गया था जब गलवान वैली में चीन और भारतीय जवानों के बीच हुई लड़ाई में 20 भारतीय जवान सहीद हो गए थे. वहीँ इस लड़ाई में चीन को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था.
इसके बाद से दोनों देशो ने LAC पर सेना की भारी तैनाती कर रखी है. सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच अनेक बार बातचीत हो चुकी है मगर अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना के लिए जारी किया हाई अलर्ट, युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा
भारत-चीन सैन्य कमांडर-स्तरीय बैठक के 7वें दौर पर संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति
