बिहार चुनाव: नितीश कुमार की रैली में लगा नारा ‘नितीश कुमार चोर है’, विपक्ष ने ली चुटकी, वीडियो हुआ वायरल

बिहार चुनाव का शबाब अपने पूरे ज़ोर पर है. पक्ष-विपक्ष के नेता ताबड़तोड़ रैलियां करने में जुटे है. इसी क्रम में आज बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार औरंगाबाद के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में NDA के प्रत्यासी के लिए चुनावी रैली को सम्भोदित करने पहुंचे थे.

अभी नितीश कुमार ने बोलना ही शुरू किया था की एक वृद्ध उठा और ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने लगा ‘नितीश कुमार चोर है, नितीश कुमार चोर है.’ नारा लगाते वक़्त वह हाथ में लगातार कुछ कागज़ भी लहरा रहा था.

इससे पहले कोई समझ पाता वह शख्स कई बार यह नारा लगा चुका था. उसके बाद पुलिसकर्मी और नितीश कुमार के समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और चुप करवाने में जुट गए. तभी नीतीश कुमार मंच से बोले की इसे कुछ मत करो. इसके. हाथ में जो कागज़ है वह ले लिया जाए. उसकी जो भी शिकायत है उसे एक्शन लिया जाएगा.

इसके बाद बिहार में चुनावी माहौल के बीच यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया. इस वीडियो को RJD के नेता मनोज कुमार झा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते  मनोज झा ने चुटकी ली और लिखा “मा. @NitishKumar ji की औरंगाबाद की सभा का ‘विहंगम’ दृश्य है।आक्रोशित बिहारी बंधु उन्हें सुनने को तैयार नही।मुख्यमंत्रीजी मीडिया से कह रहे हैं ‘प्रतिरोध’ के स्वर को नहीं दिखाए।लेकिन अब बस…बिहार बनाम नीतीश कुमार है ये। #IsBaarTejashwiTayHai.”

बिहार में अब कोरोना से नही रहा डर, रैलियों में खुलेआम उड़ रही कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां, देखें

बिहार में बेरोजगारी, बाढ़ और कोरोना नही यह है अहम मुद्दा, सुशील मोदी ने बताया, जानें

विशेष-बीजेपी को बिहार में मोदी नाम का सहारा, अब तक तेजस्वी दिख रहे आगे, पढ़ें

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी के मुद्दे पर नितीश से किया सवाल, बताएं कितने युवाओं को देंगे रोज़गार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *