अशांत अफगानिस्तान- काबुल में मस्जिद में हुआ भीषण धमाका

अफगानिस्तान के काबुल में एक मस्जिद के पास हुए भीषण विस्फोट में कई नागरिकों की जानें गईं हैं। अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि काबुल की ईदगाह मस्जिद को निशाना बनाकर यह धमाका किया गया जिसमें कई लोग मारे गए हैं।

काबुल की ईदगाह मस्जिद को निशाना बनाकर यह धमाका किया गया जहां तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की मां की स्मृति में प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा था। तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने ट्विटर पर लिखा,”रविवार को काबुल में ईदगाह मस्जिद के प्रवेश द्वार को एक बम से निशाना बनाया गया, जिसमें कई नागरिक मारे गए। काबुल में ईदगाह मस्जिद को निशाना बनाकर ये विस्फोट किया गया जहां तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद की मां के लिए एक स्मारक सेवा आयोजित की जा रही थी।”

गौरतलब हो कि तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की मां का निधन पिछले सप्ताह हुआ था। इस सिलसिले में इस कार्यक्रम के लिए संबंधियों और लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि धमाके के बाद गोलियों की भी आवाजें सुनी गई थी। ब्लास्ट से पहले तालिबान ने प्रार्थना सभा के लिए रोड ब्लॉक कर दिया था।

इस हमले की तत्काल जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है। हालांकि, अगस्त के मध्य में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान को अपने नियंत्रण में लेने के बाद से इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकवादियों द्वारा उनके खिलाफ हमले बढ़ गए हैं। ऐसे में दोनों चरमपंथी समूहों के बीच संघर्ष और गहराने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *