हिमाचल के कुल्लू में भूकंप के झटके, जानें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। धरती हिलने से दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकले रहे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सोमवार सुबह कूल्लू में रिक्टर पैमाने पर 2.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के कूल्लू से 100 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था। भारतीय समय के अनुसार इसकी मौजूदगी 10:05 बजे सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में महसूस की गई। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

हिमाचल प्रदेश औऱ उत्तराखंड में पिछले कुछ महीनों के दौरान कई भूकंप के झटके आए हैं। साथ ही पिछले कुछ महीनों के दौरान इन पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की भी कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार भी इस भूकंप से किसी के हताहत होने या किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।

गौरतलब हो कि लगातार पिछले कुछ दिनों से पूर्वी उत्तर भारत तथा अन्य आस-पास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके अनुभव किए जा रहे हैं। 24 अगस्त से लगातार इन हिस्सों में कहीं न कहीं भूकंप के झटके अनुभव किए जा रहे हैं।

हालांकि इन सभी की तीव्रता कम होने के कारण अधिक जान-माल का नुकसान नहीं हुआ परन्तु लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने इस साल के शुरु में फरवरी-मार्च में ही चेतावनी जारी करते हुए जल्दी ही भारत में किसी बड़े भूकंप की बात कही है।

एहतियातन के लिए एक आयोग गठित करने का भी सुझाव दिया था जो बड़ी बिल्डिंग्स पर भूकंप के प्रभाव के कारण होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *