‘डेड इकोनोमीस’ बनाम ‘डेड हैंड’, ट्रंप की टिप्पणी पर मेदवेदेव की परमाणु चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और रूस की अर्थव्यवस्थाओं को “मृत” बताने पर रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने तीखा जवाब दिया है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल  पर लिखा कि “भारत और रूस अपनी मरी हुई अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ नीचे ले जाएं, मुझे फर्क नहीं पड़ता।”

यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई जब ट्रंप ने भारत से आयात पर 25% टैरिफ और रूस से हथियार खरीदने पर दंड की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत रूस से सबसे ज़्यादा सैन्य सामान खरीदता है और रूस-चीन की तरह उसकी ऊर्जा खरीद भी युद्ध के समय में रूस को समर्थन देती है।

इसके जवाब में मेदवेदेव ने टेलीग्राम पर कहा, “ट्रंप को अपने पसंदीदा ज़ॉम्बी फिल्मों की याद दिलानी चाहिए और साथ ही ‘Dead Hand’ की ताक़त को भी नहीं भूलना चाहिए — वो प्रणाली जो नेतृत्व के नष्ट हो जाने पर भी परमाणु जवाबी हमला कर सकती है।”

ट्रंप ने मेदवेदेव को “असफल पूर्व राष्ट्रपति” बताते हुए कहा कि “उसे अपने शब्दों से सावधान रहना चाहिए।” इस पर मेदवेदेव ने पलटवार करते हुए लिखा, “अगर मेरे कुछ शब्द अमेरिका के राष्ट्रपति को घबरा सकते हैं, तो हम सही रास्ते पर हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *