Watch Video: विपक्ष ने सरकार से पूछा ‘बिहार में का बा’ तो बीजेपी ने वीडियो जारी कर कहा ‘बिहार में ई बा’, वायरल हुआ वीडियो

कोरोना महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए पार्टियां डिजिटल प्लेटफार्म का प्रयोग करने से बिल्कुल गुरेज नहीं कर रही. बल्कि आज के समय में युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने का यह सबसे बढ़िया, तेज़ और आसान तरीका है.

इसी क्रम में हाल ही में विपक्ष ने नितीश सरकार से सवाल पुछा था ‘बिहार में का बा’. उसी का जवाब देते हुए बिहार बीजेपी ने एक भोजपुरी गाना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसकी टैगलाइन है ‘कितना गिनाएं कि बिहार में ‘का-का बा’ ? अब खुद ही देख लीजिए बिहार में ‘ई बा’…’

भोजपुरी भाषा का यह वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया है. 2 मिनट और 19 सेकंड के इस वीडियो में NDA सरकार की उपलब्धियों को दिखाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *