केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना से हुए संक्रमित, खुद दी जानकारी

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है। बेशक इसके मामले पिछले कुछ दिनों में कम हुए हैं लेकिन इसके बावजूद संक्रमण और मृतकों के आंकड़ों पर पूरी तरह रोक लगाने में दुनिया के कई बड़े देश असफल साबित हुए हैं। इससे बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का ही सहारा है क्योंकि अभी तक इसकी कोई भी दवाई का वैक्सीन उपलब्ध नही है।

सरकार इससे बचाव के लिए लगातार जागरूकता फैला रही है और समय समय पर दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। अब इन्ही ख़बरों के बीच जानकारी यह है कि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मराठी भाषा मे लिखे एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा,’मेरा कोरोना परीक्षण का नतीजा पॉजिटिव आया है। एहतियाती उपाय के रूप में मैं अस्पताल में भर्ती हूँ और चिकित्सा सलाह का पालन करूंगा। इस बीच, जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है, उसे एहतियात के तौर पर अपना कोरोना परीक्षण करा लेना चाहिए। मेरा स्वास्थ्य ठीक है। चिंता की कोई बात नही है। वर्तमान में शेड्यूल किए गए ईवेंट रद्द कर दिए गए हैं।’

Corona Update: पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के सिर्फ 36 हजार मामले, 3 महीनों में सबसे कम

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार को हुआ कोरोना, मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल भर्ती

केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी का बड़ा ऐलान, पूरे देश में फ्री मिलेगी कोरोना वैक्सीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *