केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने एक बड़ा ऐलान कर सबको चौंका दिया है. प्रताप सारंगी ने ओडिशा में मीडिया से बात करते हुए कहा की मोदी सरकार पूरे देश में फ्री में कोरोना वैक्सीन बाटेंगी. इसके लिए किसी को पैसे देने की ज़रूरत नहीं है.
ओडिशा के बालासोर में 3 नवंबर को उपचुनाव होना है. वहीँ एक चुनावी मीटिंग आयोजित की गई थी. प्रताप सारंगी उसी का नेतृत्व करने पहुंचे थे. मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने इस बात का ऐलान किया. सारंगी ने यह भी कहा की प्रधानंत्री मोदी देश के लोगों को फ्री वैक्सीन देने की बात कह चुके है. आपको बतादें की सरकार ने उम्मीद जताई है की कोरोना वैक्सीन देने पर 500 रूपए हर एक व्यक्ति पर खर्च आएगा.
आपको बतादें की इससे पहले बिहार चुनाव में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में फ्री वैक्सीन का वादा किया था जिसके बाद विपक्ष ने दूसरे राज्यों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था. साथ ही साथ बिहार में कोरोना वैक्सीन को चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप भी लगाया था.
प्रताप सारंगी के ऐलान से पहले ही तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, असम और पुडुचेरी अपने यहाँ फ्री कोरोना वैक्सीन देने का वादा कर चुके है. यही नहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार से गुजाफिश की है की पूरे देश में कोरोना की वैक्सीन फ्री में बांटी जाए.
मन की बात- कोरोना से लेकर किताब, खादी से लेकर सरदार पटेल तक जानें क्या कुछ बोले पीएम मोदी
भारत ने नया मील का पत्थर हासिल किया, कोरोना रिकवरी दर 90 प्रतिशत हुई
बिहार चुनाव: निर्मला सीतारमण के फ्री कोरोना वैक्सीन के चुनावी ऐलान पर गरमाया चुनावी माहौल
