राज्यसभा चुनाव : चार राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों पर वोटिंग , जानिए क्या है गणित?

संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा की 16 खाली सीटों को भरने के लिए आज मतदान हुआ। 41 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए इस चुनाव में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और हरियाणा की 16 सीटों पर आज मतदान हुआ है। 15 राज्यों की कुल 57 खाली सीटों पर चुनाव हुआ। पहले इनमें से बीजेपी के पास 23 और कांग्रेस के पास आठ सीटें थीं। बाकी दूसरे दलों में बंट गए। बीजेपी के लिए सबसे कठिन मुकाबले राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे विपक्षी शासित राज्यों में होने रहे, क्रॉस वोटिंग की बात भी कही गई वहीँ राजस्थान में दो बीजेपी विधायकों के वोट रद्द कर दिए गए।

कांग्रेस और भाजपा ने अपने विधायकों को रिसॉर्ट में काफी पहले से घेरेबंदी कर रखा था, मतलब साफ़ है कि दोनों ही दल कोई कसर नही छोड़ना चाहते थे। सबसे ज्यादा 11 सीटें उत्तर प्रदेश में हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु में छह-छह सीटें हैं। बिहार की पांच, कर्नाटक, राजस्थान और आंध्र प्रदेश की चार-चार, मध्य प्रदेश और ओडिशा की तीन-तीन सीटें भी खाली थीं। इसके अलावा पंजाब, झारखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से दो-दो सीटें और उत्तराखंड की एक सीट भी खाली हैं। चुनाव के लिए प्रमुख लोगों में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल, कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश और मुकुल वासनिक और शिवसेना के संजय राउत हैं।

महाराष्ट्र में – जहां राज्यसभा के चुनाव दो दशकों के बाद हो रहे हैं – शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार की राकांपा का सत्तारूढ़ गठबंधन अपने गिरफ्तार विधायकों को मतदान के लिए जमानत नहीं दिए जाने के बाद विकट परस्थिति में फंसता नजर आ रहा है। भाजपा उच्च सदन में 100 का आंकड़ा पार करने में सफल रही है, जो 1990 के बाद ऐसा करने वाली पहली पार्टी बन गई है। फिर भी, चुनावों से राष्ट्रपति चुनाव से पहले अपनी संख्या बढ़ाने में मदद की उम्मीद हैं। 2017 के बाद से, जब पिछला राष्ट्रपति चुनाव हुआ था, जम्मू और कश्मीर राष्ट्रपति शासन के अधीन हो गया है। तीन अन्य राज्य – राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु – विपक्ष के नियंत्रण में हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *