Mission 2024-बीजेपी में बदलाव का दौर, चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष

बिहार में पार्टी ने सम्राट चौधरी को,राजस्थान में सीपी जोशी को, दिल्ली में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को और ओडिशा में पार्टी ने पूर्व मंत्री मनमोहन सामल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

पीएम मोदी ने शेयर की जवाहरलाल नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे की तस्वीर, किया ये अनुरोध

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के लोगों से 13-15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराकर या प्रदर्शित करके ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करने की अपील की क्योंकि देश आजादी के 75 साल मना रहा हैं।

पीएम मोदी का देवघर दौरा Live: एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद बाबा वैद्यनाथ मंदिर जाएंगे पीएम

देवघर एयरपोर्ट सहित अन्य योजनाओं का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे वहां वह पूजा अर्चना कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह पड़ोसी राज्य बिहार जाएंगे और शाम करीब छह बजे पीएम राजधानी पटना में राज्य विधानसभा के शताब्दी समारोह के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

जकिया जाफरी ने दूसरों के इशारे पर काम किया : सुप्रीम कोर्ट द्वारा पीएम मोदी को क्लीन चिट के खिलाफ़ याचिका खारिज करने के बाद अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि जकिया जाफरी कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के निर्देश पर काम कर रही थीं

देश पर लंबे समय तक शासन करने वालों ने आदिवासी इलाकों के विकास को कभी प्राथमिकता नहीं दी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लंबे समय तक सत्ता में रहने वालों ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास में कभी दिलचस्पी नहीं ली क्योंकि इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत हैं।

राज्यसभा चुनाव : चार राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों पर वोटिंग , जानिए क्या है गणित?

संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा की 16 खाली सीटों को भरने के लिए आज मतदान हुआ। 41 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए इस चुनाव में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

केंद्र ने सीडीएस नियुक्ति नियमों में किए बदलाव अब सेवारत, सेवानिवृत्त 3-स्टार अधिकारी होंगे योग्य

नई गाइडलाइन के मुताबिक 62 साल से कम उम्र के किसी भी सेवारत या सेवानिवृत्त थ्री स्टार अधिकारी पर इस पद के लिए विचार किया जाएगा।

कभी नहीं सोचा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिलेगा- बॉक्सर मनीषा मौन

बॉक्सर मनीषा मौन ने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिलेगा। महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में उनकी हालिया कांस्य जीत ने उन्हें मौका दिया, और वह इस मुलाकात को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं।

राज्यसभा चुनाव : भाजपा की तीनों सूची में एक भी मुसलमान चेहरा नहीं, महाराष्ट्र में भाजपा ने बढ़ाई शिवसेना की टेंशन

महाराष्ट्र की छह राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी-शिवसेना आमने-सामने हैं। सात उम्मीदवारों के साथ मुकाबला दिलचस्प हो गया है। शिवसेना ने पहले ही दो उम्मीदवार उतारकर चुनाव को उलझा दिया था। वहीं अब बीजेपी ने तीसरा उम्मीदवार उतारकर शिवसेना की टेंशन बढ़ा दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में, अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल, करोड़ों की परियोजनाओं की दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तरप्रदेश के लखनऊ में 4737 करोड़ की 75 योजनाओं की सौगात देंगे। वह यहां ‘न्यू अर्बन इंडिया’ थीम पर आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत भी करेंगे।

पीएम ने देर रात लिया सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का जायजा, वायरल हुई तस्वीरें

अमेरिका दौरे से लौटने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कामकाज में जुट गए। प्रधानमंत्री रविवार रात करीब 8.45 बजे नई दिल्ली में नए संसद भवन के निर्माण स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने लगभग एक घंटा बिताया और नए संसद भवन के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

लाल किला से पीएम का ऐलान- देश मे लागू होगी गतिशक्ति योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले से देश में आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए 100 लाख करोड़ रुपये की गतिशक्ति योजना शुरू किए जाने की घोषणा की।

पीएमओ में कितने कर्मचारी काम करते हैं? कौन उठाता है खर्च? आरटीआई से मिला जवाब

पीएमओ में कुल 301 कर्मचारी काम करते हैं और पीएमओ के लिए बजट का प्रावधान केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने जापानी जेन गार्डन और कायजन एकेडमी का किया उद्घाटन

अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन अहमदाबाद स्थित
जेन-कायजन, जापानी कला, सभ्यता, प्राकृतिक छटा और वास्तुकला को दर्शाएगा। यह, अहमदाबाद
मैनेजमेंट एसोसिएशन स्थित जापान सूचना और अध्ययन केंद्र और भारत-जापान मैत्री संघ(IJFA),
गुजरात का एक संयुक्त प्रयास है जिसे ह्योगो इंटरनेशनल एसोसिएशन,जापान द्वारा समर्थन है।