BJP national president JP Nadda appointed CP Joshi as party State President of Rajasthan, Manmohan Samal as Odisha's party State President and Virendra Sachdeva as Delhi BJP State President. pic.twitter.com/LtfxGD6bw8
— ANI (@ANI) March 23, 2023
यूं तो यह अनुमान काफी पहले से लगाए जा रहे थे और भारतीय जनता पार्टी की 16 और 17 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि पार्टी का एजेंडा अब मिशन 2024 का है और अगले 400 दिन पार्टी एड़ी चोटी का जोर लगाती नजर आएगी। हालांकि इस बीच लगभग 10 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इनमे से तीन राज्यों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं और भाजपा के लिए इनके नतीजे उत्साहजनक रहे हैं।
अब बात राज्यों की करें तो कार्यकारिणी बैठक के दौरान जब पीएम मोदी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से मिले तो राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हुई की क्या कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले जाएंगे? हालांकि अभी तक पार्टी से इस बाबत कोई संकेत नहीं मिला है। कर्नाटक के दौरे पर जब भी पीएम पहुंचे येदियुरप्पा मंच लूट ले गए ऐसे में यह साबित होता है कि लिंगायत समुदाय के सबसे बड़े नेता येदियुरप्पा के बिना पहले से एंटी इनकंबेंसी से जूझ रही पार्टी के लिए कर्नाटक की चुनावी वैतरणी पार करना संभव नहीं है।
यही वजह है कि येदियुरप्पा को प्रचार की कमान सौंपना लगभग तय है। सीएम बसावराज बोम्मई टीम के कप्तान जरूर हैं लेकिन भूमिका सीमित होगी। मीडिया में चल रही खबरों कि मानें तो यह भी लगभग तय है कि अगर पार्टी चुनाव जीतती है तो भी बोम्मई की वापसी नहीं होगी। कर्नाटक में बोम्मई की अगुवाई वाली सरकार के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष के कार्य से भी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संतुष्ट नहीं है ऐसे में माना जा रहा है कि कई बड़े बदलाव आने वाले दिनों में देखने को मिल सकते हैं।

