राहुल बोले-अधिकतर तानाशाहों के नाम एम से शुरू होते हैं, अनिल विज ने पूछा यह सवाल

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विजने राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए एक बयान में कहा,’अंजान राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि अधिकतर तानाशाहों के नाम M से शूरू होते हैं। मैंने उनसे पूछा है कि मोहनदास करमचंद गांधी अहिंसा के पुजारी थे जो सारे विश्व में जाने जाते हैं। उनका नाम भी M शब्द से शूरू होता है। उनके बारे में उनकी क्या राय है।’

राहुल ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा कि दुनिया के अधिकतर तानाशाहों के नाम M अक्षर से ही क्यों शुरू होते हैं?राहुल ने अपने ट्वीट में इतिहास में हुए कई तानाशाह शासकों के नाम भी लिखे। राहुल ने इसके पहले मंगलवार को भी एक ट्वीट में सरकार पर आरोप लगाया था कि वो किसानों को चुप करके, कुचलने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *