नरेंद्र मोदी बने देश के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री, तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जुलाई 2025 को लगातार 4,078 दिन पीएम पद पर रहकर इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार 4,077 दिन प्रधानमंत्री रहीं थीं। अब पीएम मोदी देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। पहले स्थान पर पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने 17 वर्षों तक यह पद संभाला।

पीएम मोदी स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं और सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गैर-कांग्रेसी पीएम भी। वह पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने लगातार दो बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है — 2014, 2019 और 2024 में।

इसके साथ ही मोदी देश के पहले ऐसे नेता बने हैं जिन्होंने किसी पार्टी के नेता के रूप में छह बार लगातार चुनाव जीतकर सरकार चलाई — गुजरात (2002, 2007, 2012) और लोकसभा (2014, 2019, 2024)।

एक साधारण परिवार से निकलकर, चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी ने संघ और भाजपा में संगठनात्मक काम करते हुए देश के सर्वोच्च पद तक का सफर तय किया है। आज वे केवल भारत ही नहीं, वैश्विक राजनीति में भी एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित हैं।

यह उपलब्धि मोदी के करीब 24 वर्षों के लोकतांत्रिक नेतृत्व का ऐतिहासिक पड़ाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *