बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले, भारत ने जताई कड़ी चिंता

राज्यसभा में 24 जुलाई 2025 को पूछे गए एक असितारांकित प्रश्न के उत्तर में विदेश राज्य मंत्री श्री किर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि भारत सरकार बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदू समुदाय, पर हो रहे हमलों की लगातार निगरानी कर रही है और इस पर विस्तृत रिकॉर्ड भी रखती है। इसमें व्यक्तियों, उनके घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और पूजा स्थलों पर हुए हमले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने यह मुद्दा बांग्लादेश सरकार के साथ हर उचित मंच पर, यहां तक कि उच्चतम स्तर पर भी, मजबूती से उठाया है। भारत की अपेक्षा है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाएगी।

भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि बांग्लादेश के सभी नागरिकों जिनमें अल्पसंख्यक भी शामिल हैं के जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा की जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार की है।

सरकार की इस प्रतिक्रिया से यह संकेत मिलता है कि भारत अपने पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन मसलों को उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *