बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन जल्द ही एक नई फिल्म में दिखाई देने वाली है जिसका नाम ‘मिमी’ है। इसकी चर्चा काफी दिनों से है और अब जाकर कृति सेनन ने आखिर बता ही दिया है कि फिल्म कब और कहां रिलीज होगी।
फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “इस जुलाई, एक अनएक्सपेक्टेड ऑफर मिमी की लाइफ बदल देगा। 3 दिन में डिलीवर होगा मिमी का ट्रेलर। नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर फिल्म होगी 30 जुलाई को रिलीज।”
बता दें कि इस फिल्म में कृति सेरोगेट मदर का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म का टीजर शेयर किया था जिसमें हर ट्राइमेस्टर के दौरान उनका अलग अंदाज दिखा था। कृति ने इस फिल्म के लिए 15 किलोग्राम वजन बढ़ाया था।
इस बारे में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, “हमें प्रेग्नेंसी सीन्स की शूटिंग करनी थी और लक्ष्मण सर ने क्लीयर कर दिया था कि मुझे वजन बढ़ाना है क्योंकि वह नहीं चाहते कि एक प्रेग्नेंट महिला के किरदार में मैं कमजोर दिखूं, मुझे पता था कि ये मेरे लिए बड़ा टास्क होने वाला है। मुझे मेरी भूख बढ़ानी थी तो मैंने वर्कआउट करना बंद कर दिया, यहां तक की योगा भी।
मैं पुरी-हलवा-चना ब्रेकफास्ट में खाती थी और हर समय खाने के बाद खूब मिठाई खाती थी। शुरू में तो ये सब काफी मजेदार लगा, लेकिन बाद में मुझे जबरदस्ती ये सब खाना पड़ा क्योंकि मेरा इंट्रेस्ट खत्म हो रहा था खाने से। जब मुझे लगता कि भूख नहीं है तो मैं चीज स्लाइस खाने लगती थी।”
मिमी को लक्ष्मण उतेकर डायरेक्ट कर रहे हैं जो कि नेशनल अवॉर्ड विनर मराठी फिल्म ‘मला आई व्हायचंय’ का हिंदी रीमेक होने वाला है। फिल्म में सुप्रिया पाठक और पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में दिखाई देंगे। ज्ञात हो कि पंकज और कृति पहले भी साथ काम कर चुके हैं और इससे पहले दोनों फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में नजर आए थे।
Read More
- उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नीति 2021 का ड्राफ्ट हुआ तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे वाराणसी का दौरा, ये सब देंगे सौगात
- अभिनेता आमिर खान के ऊपर भाजपा सांसद के बिगड़े बोल
- पर्यटन में आई तेज़ी के बीच गृह मंत्रालय ने कोरोना की लहर से किया सावधान
- बिहार में कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा पर लगा रही है दांव
- फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ जारी
- तेजस्वी यादव ने विपक्षी दलों को दी इतिहास की दुहाई
- बिहार में शिक्षकों के नौकरी पर लटकी तलवार, दस्तावेज नहीं जमा कराने पर जा सकती है नौकरियां

One thought on “जल्द ही नई फिल्म में दिखाई देंगी कृति सेनन, बताई कब और कहां होगी रिलीज”