बिहार चुनाव: शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी उतरे चुनावी मैदान में, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

फिल्म अभिनेता और बिहारी बाबू के नाम से प्रसिद्ध शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी अपनी सियासी पारी शुरू करने जा रहे है. इसके लिए उन्होंने पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट को चुना है. यहाँ से लव कांग्रेस के उमीदवार होंगे. लम्बे समय से लव की राजनीति में आने की चर्चाएं चल रही थी.

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव के बांकीपुर सीट से मैदान पर उतरने से वहाँ का चुनाव काफी मज़ेदार हो गया है. बांकीपुर सीट से प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया खुद चुनाव मैदान में है. वहीँ बीजेपी से तीन बार विधायक रह चुके नितिन नवीन चुनाव लड़ रहे है. इस तरह से देखा जाए तो यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है.

वहीँ आपको बतादें की शत्रुघ्न सिन्हा लगातार 2 बार पटना से सांसद रह चुके है. मगर वह उस समय बीजेपी के सदस्य थे. पिछले लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस की टिकट से मैदान में उतरे थे मगर बीजेपी के रविशंकर प्रसाद से हार गये थे.

अब यह देखना दिलचस्प होता है की लव अपने पिता की राजनितिक विरासत कितना संभाल पाते है और उसे कितनी आगे लेजा पाते है. इस सीट पर मुस्लिम-यादव (M-Y) फैक्टर बहुत महत्वपूर्ण है. 

बिहार विधानसभा चुनाव- पप्पू यादव होंगे पीडीए के सीएम उम्मीदावार

बिहार विधानसभा चुनाव-रामनगर के बाद अब छपरा में विधायक का पुरजोर विरोध, जानें

तेजप्रताप से सुशील मोदी का सवाल- बिना नौकरी या बिजनेस करोड़ों की संपत्ति कैसे?

बेरोजगारी दूर करने के लिए सुशील मोदी ने माँगा एक और मौका, राबड़ी बोलीं- 15 साल से क्या मटर छिल रहे थे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *