बिहार चुनाव में आज सियासी पारा चढ़ना तय है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी अपने-अपने गठबंधन के लिए चुनावी रैलियों को सम्भोदित करेंगे. इस चुनाव में पहली बार दोनों दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतरेंगे.
बिहार विधानसभा में पहले चुनाव का मतदान 28 अक्टूबर को है जिसमें 71 सीटों पर मतदान होना है. दोनों ही नेता आज पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए मतदाताओं से अपील करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी की आज तीन रैलियां है. प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले पहले दिन में सासाराम में चुनावी रैली करेंगे, दूसरी रैली गया में और अंतिम रैली भागलपुर में सम्भोदित करेंगे. बीजेपी के नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार तीनो रैलियों में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उपस्थित रहेंगे.
इससे पहले कल प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बिहार के मतदाताओं से कहा था “कल बिहार के अपने भाइयों और बहनों के बीच रहने का अवसर मिलेगा। सासाराम, गया और भागलपुर में रैलियों को संबोधित करूंगा। इस दौरान एनडीए के विकास के एजेंडे को जनता-जनार्दन के सामने रखूंगा और उनसे अपने गठबंधन के लिए आशीर्वाद मांगूंगा।”
वहीँ दूसरी ओर कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी भी आज से महागठबंधन के लिए चुनावी प्रचार शुरू करेंगे. राहुल गाँधी नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उमीदवार तेजस्वी यादव भी राहुल गाँधी के साथ इन रैलियों को सम्भोदित करेंगे.
प्रधानमंत्री की रैली के ऊपर लोक जनशक्ति पार्टी का क्या रुख रहता है वह देखना दिलचस्प रहेगा क्यूंकि लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान लगातार मोदी और बीजेपी का समर्थन करते आ रहे है. वह मोदी को अपना राम और खुद को उनका हनुमान बताते रहे है. हालांकि लोजपा ने नितीश कुमार से तल्खी के बाद अपनी राह NDA से अलग कर ली है मगर वह लगातार बीजेपी का समर्थन कर रही है.
महानंदा एक्सप्रेस और बिहार कांग्रेस के ऑफिस पर पड़ा छापा, भारी संख्या में नगदी बरामद
बिहार चुनाव: निर्मला सीतारमण के फ्री कोरोना वैक्सीन के चुनावी ऐलान पर गरमाया चुनावी माहौल
बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने नितीश कुमार पर लालू और मोदी को धोखा देने का लगाया आरोप
