बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बक़द आज 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होना है।
इन 71 सीटों में कई वीआईपी सीटें हैं खास कर इस चरण में 7 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। हालांकि अधिसूचना जारी होने के बीच भी संभावित उम्मीदवारों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अभी तक एनडीए या महागठबंधन किसी ने भी उम्मीदवारों का एलान नही किया है।
पहले चरण में जिन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी उनमे चार जनता दल यूनाइटेड के हैं जबकि तीन भारतीय जनता पार्टी के हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी और जदयू के कोटे से कई सिटिंग एमएलए और मंत्रियों के टिकट काटे जा सकते हैं।
जिन मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में होना है उनमें बीजेपी से बाँका से रामनारायण मंडल, चैनपुर से बृज कुमार बिंद और गया से प्रेम कुमार शामिल हैं। वहीं जदयू के मंत्रियों की बात करें तो मुंगेर से शैलेश कुमार, घोसी सीट से कृष्णनंदन वर्मा, राजपुर से संतोष कुमार निराला और दिनारा से जय कुमार सिंह शामिल हैं।
गौरतलब है कि पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस चरण के लिए 08 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि है। 09 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि 12 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे वहीं 28 अक्टूबर को पहले चरण में मतदान होगा।
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- जानें कोरोना काल मे कुल कितने बूथ और कितने मतदाता होंगे चुनाव में शामिल
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव-चुनाव आयोग ने तय की प्रत्याशियों की खर्च सीमा, जानें
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- राजद को इस दल का मिला साथ, जानें कितना होगा असर
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- नितीश सरकार और राजद में ज़ुबानी जंग तेज़, एक दूसरे को बता रहे है बीते युग की पार्टी
यह भी पढ़ें बिहार चुनाव- रांची में लालू ने फाइनल की सीटें और उम्मीदवार, एलान जल्द
