चिराग पासवन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम और खुद को उनका हनुमान बताने पर जेडीयू के नेता के सी त्यागी ने चिराग आड़े हाथों लिया. त्यागी ने चिराग को कलयुगी हनुमान बताया जो अपनी ही लंका को जलाने पूँछ में आग लगा कर घूम रहा है.
एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में त्यागी ने कहा की खुद को हनुमान कहने से कोई हनुमान नहीं हो जाता. उन्होंने आगे कहा “रामायण में जब हनुमान जी की निष्ठा दिखाने की बारी आती है तो वह अपने सीने को चीर कर भगवान राम और माता सीता को अपने दिल में दिखाते है. यह अकेले कलयुगी हनुमान है जो राम के इशारों को भी नहीं समझते. श्री मोदी जी दर्जनों मौकों पर शपष्ट कर चुके हैं की नितीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार बननी चाहिए. मगर वाह रे कलयुगी हनुमान. वो अपनी ही लंका में आग लगाने के लिए पूँछ में आग लगाए घूम रहे है ताकि नरेंद्र मोदी जो उनके राम स्वरुप है , उनके सपने पूरे न हो सके.”
बीजेपी के लोजपा को वोट कटवा कहने के मुद्दे पर त्यागी ने कहा “जब बीजेपी के नेताओं को लगा की आधुनिक हनुमान भगवान राम की अवहेलना कर रहे है तो उनको अपना बयान जारी करना पड़ा.”
आपको बतादें की कल एक प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एलजेपी को ‘वोट कटवा’ करार दिया था जिसके बाद बवाल मच गया था. प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात को भी फिर से साफ़ किया की बिहार में बीजेपी की कोई ‘बी’ टीम नहीं है. NDA में बीजेपी, जेडीयू, वीआईपी और हम है. बीजेपी का लोजपा से किसी तरह का कोई लेना-देना नहीं है.
इसके जवाब में चिराग पासवान ने बीजेपी के बयान का ठीकरा भी बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के सर फोड़ा. उन्होंने कहा की यह बीजेपी का खुद का बयान नहीं है. बीजेपी यह सब नितीश कुमार के दवाब में कह रही है.
चिराग ने अपने पिता रामविलास पासवान का किया पिंडदान, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की शेयर
बीजेपी के ‘वोट कटवा’ पर चिराग का पलटवार, बोले नितीश के दवाब में दिया बयान
चिराग और चाचा के बीच क्या सब ठीक है? पशुपति पारस ने पहले की नीतीश की तारीफ, अब बोला हमला
क्या ट्रम्प देंगे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा? तेजस्वी ने संकल्प पत्र जारी कर पूछा सवाल, पढ़ें
